वाशिंगटन। पूर दुनिया में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले आतंकी संगठनISIS को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने एक कड़ा कदम उठाया है। संयुक्त राष्ट्र ( united nation ) ने आतंकी संगठन ISIS पर नकेल कसते हुए उसकी दक्षिण एशिया शाका पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध समिति ने एक बयान में बताया है कि ISIS की इस शाखा का गठन 10 जनवरी 2015 को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के एक पूर्व कमांडर ने किया था। बता दें कि मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद की 1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 'इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड दि लेवांत-खुरासान' ( ISIL-K ) पर प्रतिबंध लगा दिया। इस संगठन पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान में कई बड़े हमलों में शामिल होने के साथ-साथ आतंकी संगठन अलकायदा के साथ जुड़े होने के कारण प्रतिबंध लगाया गया है।