30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महंगे विमान से उड़ने पर अमरीका के स्वास्थ्य मंत्री ने दिया इस्तीफा, ये भारतीय हैं पद के नए दावेदार

अमरीका के स्वास्थ्य मंत्री टॉम प्राइस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद इस पद के लिए दो भारतीयों के नाम चर्चा में है।

2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Sep 30, 2017

america

वाशिंगटन: अमरीका के स्वास्थ्य मंत्री टॉम प्राइस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसे राष्ट्रपति ट्रंप ने मंजूर कर दिया है। डॉन जे राइट को कार्यवाहक मंत्री नियुक्त किया गया है। हांलाकि अभी इस पद के लिए दो भारतीयों के नाम चर्चा में है। प्राइस पर आधिकारिक यात्रा के लिए महंगे निजी विमान के इस्तेमाल का आरोप लगा था।


निजी विमान पर 10 लाख डॉलर खर्च किया
अमरीकी मीडिया के मुताबिक प्राइस के विमानों पर सरकारी खजाने से करीब 10 लाख डॉलर खर्च हुए हैं। गुरुवार को प्राइस ने इसके लिए 50 हजार डॉलर को चेक जमा करवाया है। इस्तीफा देते हुए प्राइस ने कहा कि मैंने 40 साल एक डॉक्टर के रुप में लोगों की सेवा की है। मुझे दुख है कि हालिया हुई घटनाओं की वजह से मेरे अच्छे कामों के नजरअंदाज कर दिया गया।

स्वास्थ्य मंत्री की रेस में दो भारतीय
प्राइस के इस्तीफे के बाद अब इस पद के लिए संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होने लगी। अमरीकी मीडिया में रेस में भारतीय मूल के बॉबी जिंदल और सीमा वर्मा का नाम शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक सीमा वर्मा को पद मिलने की संभावना ज्यादा है। सीमा अभी सेंटर्स फॉर मेडिकेयर एंड मेडिकेज सर्विसेज के सर्वोच्च पद पर काबिज हैं। वहीं पिछले अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के कट्टर विरोध बॉबी जिंदल का नाम भी इस रेस में शामिल है।


साइबर टीम ने दिया था सामूहिक इस्तीफा
वहीं एक दूसरे मामले में इसी साल अगस्त में डोनाल्ड ट्रंप की साइबर सुरक्षा टीम के सात सदस्यों ने भी इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने वाले सदस्यों ने कहा कि ट्रंप राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों की अनदेखी करते हैं। इन लोगों ने एक पत्र लिखकर कहा था कि साइबर सुरक्षा की इस महत्वपूर्ण प्रणाली को लेकर पैदा हो रहे खतरों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि इसपर सभी अमरीकी निर्भर हैं।