राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( President Donald Trump ) दूसरी बार सत्ता में वापसी करने के लिए लगातार प्रचार अभियान में जुटे हैं और हर स्तर पर प्रचार कर रहे हैं। मीडिया रिसर्च कंपनी के मुताबिक, ट्रंप ने 11 राज्यों में टेलीविजन विज्ञापनों के लिए 11.24 अरब खर्च करने के लिए सुरक्षित रखा है। बुधवार तक बिडेन की तुलना में ट्रंप ने फेसबुक, गूगल और टेलीविजन विज्ञापनों ( Television Advertisement ) पर अधिक खर्च किया है। ऐसे में दोनों उम्मीदवारों (ट्रंप-बिडेन) की ओर से चुनाव प्रचार अभियान में किया जा रहा खर्च अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव के इतिहास में यह सबसे खर्चीला चुनाव होगा।