उत्तर कोरिया की ओर से किए जा रहे उन्नत किस्म के परमाणु परीक्षणों और मिसाइलों के प्रक्षेपण के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है और दोनों देशों के बीच तीखे आरोप-प्रत्यरोप भी हो चुके हैं। पिछले महीने उत्तर कोरिया की ओर से इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण को अपनी बड़ी उपलब्धि बताते हुए दावा किया गया कि अमरीका भी अब उसके जद में आ गया है तो अमेरिका के साथ उसके संबंध और भी खराब हो गये थे।