पाकिस्तान की सहायता रोकने की बात कहने के बाद अमरीका ने अब फलस्तीन को भी ऐसी ही बात कही है। अमरीकी राष्ट्रपति ने अब फलस्तीन को धमकी भरे लहजे में कहा है कि वह इजराइल के साथ शांति व्यवस्था आगे बढ़ाए, नहीं तो उसे दी जाने वाली आर्थिक सहायता बंद कर दी जाएगी। उधर, इस पर तुरंत अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फलस्तीन ने कहा है कि वे अमरीका की ऐसी धमकियों से ब्लैकमेल होने वाला नहीं है। अमरीका हमारे बीच तटस्थ मध्यस्थ नहीं बन सकता।