जानकारी के मुताबिक, पाक पीएम इमरान खान 22 जुलाई को अमरीका जाएंगे। बता दें कि अगस्त 2018 में पाकिस्तानी पीएम का पदभार संभालने के बाद यह इमरान खान की पहली अमरीका दौरा है। बुधवार को वाइट हाउस की ओर से एक बयान जारी किया गया, जिसमें इस यात्रा की पुष्टि की गई है। बयान में आगे कहा कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष के बैठक में शांति, स्थिरता और आर्थिक समृद्धि जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।