वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति भवन वाइट हाउस ( White House ) में बुधवार को सुरक्षा सेवा अधिकारियों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। यह शख्स वाइट हाउस परिसर में एक बैग फेंक कर सुरक्षा घेरे से बाहर फरार होने की कोशिश कर रहा था। इस हादसे के बाद White House Lockdown की स्थिति बनी हुई है। जब यह घटना हुई तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वाइट हाउस में नहीं थे।