खेत की मेड़ों और पगडंडियों पर कतार लगा जाती इन महिलाओं को गौर से देखिए ये कही और नहीं बल्कि अपनी व अपने परिवार की प्यास बुझाने के लिए आज भी खुले कुवे से पानी निकालने के लिए गांव से दूर एक खेत में जा रही है। दरअसल पूरा मामला अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के करनाईपुर के नोनरा गांव से जुड़ा है। इस गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें रोज पानी कि समस्या से जूझना पड़ता है। गांव में पीने के पानी के लिए महज एक ही कुआं है, जहां मीठा पानी मिलता है और बाकी गांव में कई हैंड पंप लगे लेकिन सब मे खारा पानी निकलता है। इससे खाना भी नहीं पक पाता। यहां तक कपड़े व बर्तन धुलने के लिए गांव के लोगों को दूर इस कुंवे का सहारा लेना पड़ता है।