राहुल गांधी ने पीएम पर कही थी ये बात
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय अमेठी दौरे पर हैं। पहले दिन उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि 2014 के चुनाव में मोदी कहते थे कि वह चौकीदार बनना चाहते हैं, लेकिन देश का चौकीदार चोरी कर गया। राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी जी फ्रांस जाते हैं और अनिल अंबानी की कंपनी को करोड़ों का ठेका दिला देते हैं। देश जानना चाहता है कि चौकीदार ने क्या किया? चौकीदार से जब राफेल घोटाले पर पूछा गया तो वह चौंक गया। चौकीदार चुप है। आवाज नहीं निकल रही। राफेल पर भाषण नहीं दे पा रहे। देश समझना चाहता है कि देश के चौकीदार ने क्या किया है? जेपीसी बनाकर जांच करा लीजिए, सारी सच्चाई बाहर आ जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी लंबे-लंबे भाषण देते हैं राफेल और अनिल अंबानी पर कुछ नहीं कहते। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने मोदी जी को 'चोर' कहा।