
यहां हिन्दू धर्म के लोगों ने रोजा रखकर पढ़ी नमाज, युवा वाहिनी ने धर्म परिवर्तन की जताई आशंका, कहा- सीएम से करेंगे शिकायत
अमेठी. अमेठी बेलखरी गांव में हिन्दू धर्म के कुछ लोगों ने रोजा रखकर मुस्लिम धर्म के तहत शाम को नमाज अदा की और पूरे रीति रिवाज से रोजा खोल रहे हैं। वही ग्रामीणों का आरोप है कि ये लोग मुस्लिम धर्म अपना रहे हैं। जिससे इलाके के लोगो में आक्रोश दिख भी है।
झाड़ फूंक की शुरु
बेलखरी चौराहे पर इलाके के तमाम लोग और युवाओं ने एक बैठक की। जिसे देखने और सुनने के बाद यह साफ है कि बेलखरी में आंतरिक हालात नाजुक हैं। बैठक के बाद करीब बीस लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल मौनी महराज से मिलने उनके बुलावे पर बाबूगंज गया। भाजपा नेता कुंदेश शुक्ला के मुताबिक बेलखरी गांव का दलित बृजेश मलिक मोहम्मद जायसी की मजार आता जाता था। कुछ समय बाद वह वहां का भक्त बन गया और गांव में मौलवी बनकर झाड़ फूंक शुरु कर दी। अगस्त 2017 से वह मौलना बनकर अपनी तंत्र मंत्र की दुकान चला रहा है।
लोगों को रोजा रखने की दी सलाह
कुंदेश के मुताबिक मौलना बना बृजेश अब अपने से जुड़े लोगों को रोजा रखने और नमाज पढ़ने की सलाह देने लगा है। कुंदेश ने बताया कि बेलखरी के दया राम (पंचायत मित्र), लालजी, राम कृपाल और धर्मेन्द्र रोजा रख रहे हैं और नमाज भी पढ़ते हैं। फिलहाल उपरोक्त लोगों ने रोजा रखने और धर्म परिर्वतन किये जाने के आरोपों का खंडन किया है। वहीं सूत्रो के मुताबिक गांव में बाहरी लोगों का जमवाड़ा लगा रहता है। हर गुरुवार को शाम के समय झाड़ फूंक के लिए यहां भारी भीड़ इकट्ठा होती है। जिसमें आने वाले लोगों को मुसलिम धर्म के विषय में जानकारी दी जाती है और उसके फायदे बताए जाते हैं।
अपनी मर्जी से रख रहे हैं रोजा
वहीं जब इस मामले में बृजेश कोरी से बात की गई तो उनका साफ कहना था कि हम लोग किसी के कहने पर जो रोजा नहीं रख रहे हैं। हम लोगों ने अपनी मर्जी से रोजा रख रहे हैं। मैं रोजा रह के देखना चाहता हूं कि भूंख कैसे लगती है और कैसे लोग भूख को बर्दाश्त कर लेते हैं। जब बृजेश से पूछा गया कि आप आंख में पट्टी क्यों बांधते हैं। तो उसने जवाब दिया कि मैं ऐसा करके अपने बुढ़ापे का एहसास करता हूं। बृजेश ने धर्म परिवर्तन को लेकर सारी अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए फर्जी बताया।
सीएम योगी से करेंगे शिकायत
वहीं हिंदू युवा वाहनी के जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने इस मामले में अपने सहयोगियों के साथ बेलखरी गांव पहुंचकर कथित रोजा रह रहे लोगों से मुलाकात की। रजनीश ने लोगों को फल खिलाने की कोशिश की। कुछ बच्चों ने तो फल खा लिया पर बाकी लोगों ने फल खाने से इनकार कर दिया। इसके बाद रजनीश संग्रामपुर थाने गए और थाना प्रभारी जेबी पांडेय से बातचीत की। थाना परिसर में मीडिया से बात करते हुए रजनीश ने कहा कि बेलखरी में कुछ गड़बड़ जरूर हो रहा है। लोग बहकावे में आ गये हैं। बाहरी ताकतें धर्म परिवर्तन करा रही हैं। वे इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगे।
Published on:
6 Jun 2018, 1:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.