30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान दिवस कार्यक्रम में किसान हुआ बेहोश, अस्पताल ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस

- किसान दिवस (Kisan Diwas) पर डीएम के साथ हो रही मीटिंग में किसान हुआ बेहोश - सीएमओ की मौजूदगी में भी नहीं किया गया एंबुलेंस का इंतजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 17 Jul 2019, 6:15 PM IST

Kisan Diwas Program in Amethi UP

किसान दिवस कार्यक्रम में किसान हुआ बेहोश, अस्पताल ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस

अमेठी. उत्तर प्रदेश के अमेठी में डीएम किसान दिवस पर मीटिंग ले रहे थे। उसी वक़्त मीटिंग हाल में एक किसान बेहोश होकर गिर पड़ा। साथी किसान तत्काल उसे उठाकर हास्पिटल ले जाने के लिए दौड़े लेकिन बड़ी बात ये है कि सीएमओ स्वयं मीटिंग मे मौजूद थे बावजूद इसके किसान को हास्पिटल ले जाने के लिए एंबुलेंस का प्रबंध नहीं कर सके।

ये भी पढ़ें - किसान ने की आत्महत्या, परिजनों ने सींचपाल पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप

जानिए क्या है पूरा मामला

शासन के निर्देश पर हर महीने के तीसरे बुधवार को जिला मुख्यालय पर किसान दिवस आयोजित करने का प्रावधान है। इस संदर्भ में इस महीने के तीसरे बुधवार को किसान दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जब डीएम मीटिंग ले रहे थे तभी एक किसान बेहोश हो नीचे गिर गया। साथी किसानों ने जल्दी से उसे उठाया और हास्पिटल ले जाने का प्रबंध करने लगे। किसानों में इस बात को लेकर रोष था कि सीएमओ मीटिंग मे मौजूद थे लेकिन उन्होंने किसान को हास्पिटल पहुंचवाने का प्रबंध नहीं किया। इसके बाद किसानों ने वहीं पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

किसान नेता रीता सिंह ने कहा कि जब भी नए डीएम आते हैं और किसानों के साथ बैठक लेते हैं तो बगैर मुर्दाबाद किए हम लोगों को बैठने का स्थान नहीं मिलता। उन्होंने बताया कि किसानों की मीटिंग थी और मीटिंग हाल पहले से भरा था। किसान धूप में भटक रहा था। पानी आदि की व्यव्स्था नहीं थी। इसमें एक किसान बेहोश हो गया।

ये भी पढ़ें - लखनऊ को टीबी मुक्त शहर बनाने की कवायद शुरू, एनएचएम ने कसी कमर

इस मामले पर बीजेपी नेता गोविंद सिंह से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि सीएमओ और डाक्टर वहां बैठे थे उन्हें आकर उसको सहायता देकर एंबुलेंस बुलाना चाहिए था। जिला प्रशासन ने कुछ नहीं किया ये उनका गलत निर्णय है। किसानों की समस्या सुनने का दिन निर्धारित है उस वक़्त दूसरा काम कर रहे अधिकारी ये गलत है।