29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेठी के मंच से कुमार विश्वास का तंज, बोले- ‘राजनीति का सबसे कम उम्र का आडवाणी हूं’

राजनीति की ठोकरों ने कुमार का विश्वास हिला दिया। पार्टी में साइडलाइन होने के बाद उनका दर्द अक्सर कवि सम्मेलनों में उभर आता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 23 Feb 2018, 1:11 PM IST

kumar

अमेठी/लखनऊ. राजनीति की ठोकरों ने कुमार का विश्वास हिला दिया। पार्टी में साइडलाइन होने के बाद उनका दर्द अक्सर कवि सम्मेलनों में उभर आता है। अमेठी में उन्होंने कहा कि जब जब उनको ठोकर लगी तब-तब किसी संजय का राजतिलक हुआ। वह खुद को सबसे कम उम्र का आडवाणी मानते हैं। अमेठी के शिवदुलारी डिग्री कॉलेज में आयोजित कवि सम्मेलन के मंच से उन्होंंने अपनी पार्टी पर जमकर तंज कसे। राज्यसभा के लिए नामांकित न करने के बाद से कुमार आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से काफी नाराज हैं। उनका ये दर्द अमेठी में भी दिखा।

मंच पर कुमार के तंज

अमेठी में कवि सम्मलेन का मंच सजा था और इस पर आप नेता कुमार विश्वास ने ऐसी राजनैतिक फुलझड़ियां छोड़ी के लोग लोटपोट हो उठे। कुमार विश्वास ने अमेठी के लोगों से कहा कि आपको मेरा इसलिये सम्मान करना चाहिये कि मैं इस देश की राजनीति का सबसे कम उम्र का आडवाणी हूं। उन्होंंने कहा कि कोई और कहे इससे पहले मैं कह दूं। उन्होंंने अपनी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर भी तंज़ कसा। कहा कि पिछली बार जब मैं चुनाव लड़ने आया था तो पूज्य पिता जी को राज्यसभा मिल गई, उनका ये इशारा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की ओर था। कुमार विश्वास ने फिर कहा कि मेरे नाम के कारण दूसरे नामधारी को भी मिल गई। उन्होंंने कहा मैं इसी काम में आता हूं कि जितने संजय नाम के है उन्हें राज्यसभा भिजवा सकूं।

नीरव मोदी के जरिए पीएम पर निशाना

कुमार विश्वास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर रखा और कहा नीरव मोदी पैसे लेकर भाग गया, लोग बेचारे मोदी जी को गाली दे रहे। अजीब-अजीब बातें कर रहे प्रधानमंत्री जी के लिये, ग़लत बात है। प्रधानमंत्री जी वेचारे साल-डेढ़ साल में हमारे 15 लाख लौटने के लिए पैसा जमा करते हैं कोई न कोई लेकर भाग जाता है। वो कई साल से पैसा जोड़ रहे हैं, पैसे ही नहीं जुड़ पा रहे। उन्होंंने कहा की पिछली बार जोड़ा तो माल्या लेकर भाग गया, इस बार नीरव मोदी लेकर। और हम लोग इंतेज़ार कर रहे 15 लाख वापस आये। उन्होंने कहा-जनता को ये जनना चाहती है कि 15 लाख रुपये खाते में कब आएंगे।

राहुल गांधी पर भी छोड़े शब्द बाण

अंत में कुमार विश्वास ने कांग्रेस अध्यक्ष एवं अमेठी सांसद राहुल गांधी पर भी शब्द बाण छोड़ें। उन्होंने कहा कि अमेठी ने अपनी विरासत और अपनी आन-बान-शान उसी तरह से बना रखी है। चार साल पहले सड़क पर जहां गड्ढा था वही हैं। सड़क टूटी हुई है। पिछले 40 साल से जो इस महान राजनीतिक संस्कृत को सुरक्षित रखे हैं इसके लिये मैं अमेठी के धैर्यवान लोगों को बहुत-बहुत प्रणाम करता हुँ।

देखें वीडियो-