इस मामले में सीएमओ अमेठी आशुतोष दुबे ने कहा, 'मैं डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल से राउंड लेकर घर पहुंचा कि मुझे सूचना मिली कि यहां कुछ मामला हुआ है। जब मैं यहां पहुंचा तो डॉक्टरों ने बताया कि एक मरीज यहां मृत अवस्था में आया था, जैसे ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया परिजन उग्र होकर के अस्पताल में तोड़फोड़ करने लगे। चिकित्सकों के साथ अभद्रता और मारापीट किया। इसमें हम विधिक कार्रवाई कराएंगे।'