7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

24 को अमेठी दौरे पर आएंगे राहुल, सामने हैं ये चुनौतियां

मिशन 2019 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष व अमेठी सांसद राहुल गांधी अपने गढ़ को मजबूत करने में लग गए हैं।

2 min read
Google source verification
rahul gandhi

24 को अमेठी दौरे पर आएंगे राहुल, सामने हैं ये चुनौतियां

अमेठी. मिशन 2019 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष व अमेठी सांसद राहुल गांधी अपने गढ़ को मजबूत करने में लग गए हैं। यही कारण है कि वह 24 व 25 सितंबर को अपने लोकसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। ढाई महीने के भीतर ये उनका दूसरा अमेठी दौरा होगा। हालांकि अभी इसकी औपचारिक पुष्टी नहीं की गई है लेकिन अमेठी में कांग्रेस नेताओं को इसकी जानकारी दे दी गई है। ये दौरा काफी अहम इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि बुधवार को ही राहुल गांधी ने अमेठी के विकास को लेकर चिंता जताते हुए केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा है। पिछले दिनों स्मृति ईरानी भी अमेठी आईं थीं। ऐसे में राहुल के लिए अमेठी की राह इस बार आसान नहीं दिख रही है। यही कारण है कि राहुल अमेठी को लेकर एक्टिव हो गए हैं।

राहुल का होगा भव्य स्वागत

अमेठी में राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले एक कांग्रेसी नेता ने कहा कि इस बार राहुल का भव्य स्वागत किया जाएगा। ये स्वागत उसी तरह होगा जैसे परिवार का एक वरिष्ठ सदस्य जब धार्मिक यात्रा से लौटकर आता है तो उसके लिए किया जाता है।

इस बार है कई चुनौतियां

अमेठी में स्मृति ईरानी पिछले काफी समय से एक्टिव हैं। इसके अलावा कई न्यूज चैनल्स ने भी अपनी रिपोर्ट में दिखाया था कि इस बार राहुल के लिए अमेठी की राह इतनी आसान नहीं है।

अमेठी के विकास की बढ़ी फिक्र

राहुल गांधी ने बुधवार को परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा है। जिसमें अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी की 10 महत्वपूर्ण सड़कों का प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण कराने की मांग की गई है। बता दें कि इसके पहले समस्याओं के समाधान के लिए वह मानव संसाधन विकास मंत्री व रेल मंत्री को भी पत्र लिख चुके हैं।राहुल ने इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण पर 268.87 करोड़ का खर्च आने की बात कही है। राहुल ने केंद्रीय मंत्री से कहा है कि इन सड़कों के सुधार से जिले में सड़क नेटवर्क दुरुस्त हो सकेगा। इसके लिए उन्होंने परिवहन मंत्री को बकायदा सड़कों के रूट और लंबाई का जिक्र करते हुए पत्र लिखा है। इससे पहले राहुल ने केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर फिर रेल सुविधाओं के विकास के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा था।