28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेठी में बोले राहुल गांधी, पार्लियामेंट में 15 मिनट भी मेरे सामने खड़े नहीं हो पायेंगे पीएम मोदी, देखें वीडियो

राहुल गांधी ने कहा कि अगर हमें 15 मिनट का समय मिल जाये तो पीएम नरेंद्र मोदी सदन में खड़े नहीं हो पायेंगे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 17 Apr 2018, 3:53 PM IST

Rahul Gandhi Amethi visit

अमेठी. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्लियामेंट में खड़े होने से डरते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमें 15 मिनट का समय मिल जाये तो पीएम नरेंद्र मोदी सदन में खड़े नहीं हो पायेंगे। फिर चाहे वो राफेल डील का मामला हो या फिर नीरव मोदी का, प्रधानमंत्री हमारे सामने खड़े नहीं हो सकते।

रायबरेली-अमेठी के दौरे पर आये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बैंकिंग सिस्टम को तबाह कर दिया है। नीरव मोदी 30 हजार करोड़ रुपये लेकर भाग गया, लेकिन पीएम मोदी ने एक शब्द भी नहीं कहा। उन्होंने हमारे जेब से 500, 1000 रुपये के नोट छीनकर नीरव मोदी के जेब में डाल दिया।

यह भी पढ़ें : अमेठी में आधी-अधूरी सड़क का लोकार्पण करने जा रहे थे राहुल गांधी, लोगों ने किया विरोध तो बदल दिया पत्थर

किसानों और मजदूरों के नहीं आये अच्छे दिन : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने कहा था जनता के अच्छे दिन आयेंगे, लेकिन जबसे केंद्र में नरेंद्र मोदी जी सरकार बनी है, किसानों और मजदूरों के बुरे दिन आ गये है। अच्छे दिन तो मोदी जी और नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसों के आ गये हैं।

राहुल गांधी के अमेठी दौरे का दूसरा दिन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिवसीय यूपी दौरे पर हैं। इस दौरान वह दो दिन अमेठी में रहेंगे और तीसरे दिन रायबरेली जायेंगे। मंगलवार को अमेठी दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी ने मझगवां गांव में सांसद निधि से निर्मित दो दर्जन से अधिक सड़कों व बारात घर का लोकार्पण किया। इससे पहले अमेठी दौरे के पहले दिन जिला प्रशासन ने अमेठी की एक सड़क का लोकार्पण करने से उन्हें रोक दिया था।

यह भी पढ़ें : यूपी अल्पसंख्यक आयोग के सैय्यद इकबाल का बड़ा बयान, अयोध्या के विवादित स्थल पर हो राम मंदिर का निर्माण

देखें वीडियो...