
यूपी सरकार का फरमान, 31 अक्टूबर तक हर हाल में स्कूलों में बांटे जाएं स्वेटर
अमेठी. बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में हर साल सरकार द्वारा बच्चों को मुफ्त में किताबें, ड्रेस, जूता व मोजा दिया किया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार बच्चों को स्वेटर देने के लिए 31 अक्टूबर, 2018 की अंतिम तारीख बेसिक शिक्षा विभाग को दी है।
दोषी पाए जाने वाले पर होगा मुकदमा दर्ज
सरकार के फरमान को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। पिछले सत्र में फरवरी तक स्वेटर बांटने के कारण हुई किरकरी को देखते हुए इस बार 31 अक्टूबर तक स्वेटर वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वेटर की खरीद विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से स्थानीय स्तर पर की जाएगी। विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति वितरण प्रक्रिया की निगरानी करेगी। बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारी स्कूलों में वितरण प्रकिया की देखरेख करेंगे। स्वेटर की गुणवत्ता, फर्जी संख्या और नकद भुगतान पर भी ध्यान दिया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी की और स्कूल स्तर पर होडमास्टर के जिम्मे यह जिम्मेदारी होगी। दोषी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज करवा कर रिकवरी और कार्रवाई होगी।
31 अक्टूबर तक हर हाल में पूरा करना है लक्ष्य
सरकार के इस आदेश के सम्बंध में जब बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप तय समय सीमा के अंदर ही स्वेटर वितरण के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। अमेठी जनपद में कुल एक लाख इकसठ हजार सात सौ इक्यावन छात्रों को स्वेटर दिया जाना है। सभी छात्रों को 31 अक्टूबर तक निश्चित रूप से स्वेटर दिया जाएगा। इसके लिए प्रतिदिन विद्यालयों में वितरण का कार्यक्रम चल रहा है। वहीं, कुछ विद्यालयों में अभी तक स्वेटर नहीं बांटे गए हैं। बच्चों ने बताया कि अभी उन्हें स्वेटर नहीं मिले हैं। सुबह सुबह घर से आते समय हल्की ठंड लगती है।
Published on:
29 Oct 2018, 12:09 PM IST
बड़ी खबरें
View Allअमेठी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.