24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता को अब जाकर मिला बेटी की शादी का नेग, परिवार को महीनों से था इंतजार

गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए सरकार 20 हजार का अनुदान देती है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखीमपुर खेरी

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 29 Oct 2018, 8:02 AM IST

Mukhyamantri Shadi anudan yojana

पिता को अब जाकर मिला बेटी की शादी का नेग, परिवार को महीनों से था इंतजार

लखीमपुर खीरी. पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के गरीब परिवारों की 870 बेटियों की शादी का सरकारी नेग उन्हें मिल गया है। बेटी की शादी के बाद सरकारी नेग पाने के लिए आवेदन करने वाले परिवार महीनों से इंतजार कर रहे थे। बजट मिलने के बाद अफसरों ने उनके बैंक खाते में पैसा भेज दिया है।

बेटियों को मिला नेग

गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए सरकार 20 हजार का अनुदान देती है। यह अनुदान बेटियों के पिता के बैंक खाते में दिया जाता है। बेटी की शादी कराने के बाद अनुदान के लिए आवेदन करना होता है। विभाग जांच करने के बाद पात्र मिलने पर बेटी के पिता के खाते में अनुदान का पैसा भेजता है। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वीरपाल सिंह ने बताया कि उनके यहां जो आवेदन थे, उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद 450 लोगों के खाते में शादी अनुदान का पैसा भेज दिया गया है। यह आवेदन अप्रैल महीने के बाद के थे।

शासन से बजट की डिमांड

इससे पहले भी 500 के खातों में पैसा भेजा जा चुका है। साथ ही जो आवेदन पेंडिंग पड़े हैं। उनको भी जल्द अनुदान मिलेगा। इसके लिए जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके अलावा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि विभाग से 420 आवेदकों के खातों में 20 हजार रुपये प्रति आवेदक के हिसाब से पैसा भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि जो अन्य आवेदन पेंडिंग हैं। उनकी जांच कराई जा रही है। शासन से बजट की डिमांड की गई है।


सरकार की ओर से 20 हजार का अनुदान

गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए सरकार 20 हजार रुपए कन्या के पिता के खाते में दिए जाते हैं। बेटी की शादी तय करने के बाद अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसमें शादी का कार्ड भी लगाया जाता है। जांच रिपोर्ट में पात्र मिलने के बाद ही पैसा खाते में पहुंचता है।

बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग