अजमेर

Health Camp : प्रेक्षाध्यान शिविर में बीमारी दूर भगाने जुटेंगे शहरवासी

आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में नि:शुल्क परामर्श के साथ होगा औषधि वितरण। शहीद भगत सिंह गार्ड में शिविर।

2 min read
Oct 01, 2019
special preksha dhyan camp

अजमेर.

रोजाना की भागदौड़ और व्यस्ततम दिनचर्या (busy schedule) से व्यक्ति तनावग्रस्त (tention) रहने लगा है। कई लोग मानसिक (mental) और शारीरिक (physical) व्याधियों से परेशान (health problems) हैं। बदलते खान-पान (food habits) और पर्यावरण बदलाव (environment change) से पेट संबंधित रोग भी बढ़ रहे हैं। इनसे छुटकारा पाने और मानसिक शांति के लिए शहर में तीन दिवसीय नि:शुल्क प्रेक्षा ध्यान योग (Yoga) एवं आयुर्वेद चिकित्सा (aurveda) शिविर का आयोजन होगा।

वैशाली नगर सागर विहार कॉलोनी स्थित शहीद भगत सिंह गार्डन में 4 से 6 अक्टूबर तक जनमंगल पब्लिक चेरीटेबल ट्रस्ट जयपुर, श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, विभा माताजी रजत वर्षा योग समिति की ओर से शिविर (health camp) लगाया जाएगा। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉ. प्रदीप भाटी लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य (physical health), मानसिक शांति (mental peace) और आध्यात्मिक अनुभूति के टिप्स देंगे।

यह होगा समय
प्रेक्षा ध्यान योग शिविर का सुबह 6.15 से 7.45 बजे तक रहेगा। औषधि वितरण (medicine distribution) का समय सुबह 8 से 12 बजे तथा शाम 5 से 7 बजे तक रहेगा। शिविर में श्री मंगल आयुर्वेदिक फार्मेसी सरदारशहर के वैद्य मुन्नालाल मरीजों को परामर्श (consultation) देकर दवाएं देंगे।

सीखेंगे स्वस्थ रहने के तरीके
प्रेक्षाध्यान और एकाग्रता के टिप्सशिविर में योग (yoga) के जरिए स्वस्थ (health) होने के तरीके बताए जाएंगे। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक की ओर से कमर दर्द, कंधों का दर्द, घुटनों का दर्द, कब्ज सहित अन्य विकारों के लिए विशेष प्रेक्षाध्यान (special treatement) कराया जाएगा। इसके अलावा युवाओं (youths) को एकाग्रता बढ़ाने की क्रिया सिखाई जाएगी।

Published on:
01 Oct 2019 08:47 am
Also Read
View All