
अलवर। रामगढ़ विधानसभा सीट पर हो रहे चुनाव के लिए प्रचार का शोर शनिवार शाम 5 बजे थम गया। चुनाव में 20 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें कांग्रेस की सफिया जुबेर खां, भाजपा के सुखवंत सिंह एवं बसपा के जगत सिंह शामिल हैं।
क्षेत्र में पखवाड़ेभर से चुनावी गहमागहमी शुक्रवार को चरम पर रही। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने रामगढ़ में सभा की। भाजपा के अनेक नेता-विधायक भी क्षेत्र में चुनावी दौरों पर रहे। बसपा भी दम झोंक रही है। शनिवार को चुनाव प्रचार थमने के बाद रैली और सभा आदि का दौर थम गया।
2.35 लाख से ज्यादा मतदाता
रामगढ़ सीट के चुनाव में 2 लाख 35 हजार 598 मतदाता वोट डाल सकेंगे। इनमें 1 लाख 24 हजार 613 पुरुष, 1 लाख 10 हजार 497 महिला मतदाता हैं। सर्विस वोटर 488 हैं। क्षेत्र में 278 मतदान केन्द्रों पर 1280 मतदानकर्मी चुनाव कराएंगे। अर्ध सैनिक बल के 3 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए जाएंगे।