अयोध्या

Ram Mandir Donation Scam: ‘मैंने देश की संसद में भाजपाईयों को समझाया था’, संजय सिंह ने BJP पर साधा निशाना

Ram Mandir Trust News: अयोध्या में राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है। आप सांसद संजय सिंह ने संसद का पुराना वीडियो शेयर कर भाजपा पर निशाना साधा और चंदे के मामले में सवाल उठाए। वहीं, अयोध्या के कुछ वकीलों द्वारा कथित आंदोलन की चेतावनी के दावे के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है।
2 min read
• •
Jun 30, 2026
संजय सिंह फोटो सोर्स X अकाउंट
संजय सिंह फोटो सोर्स X अकाउंट

Ram Mandir Donation Theft: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने अयोध्या से जुड़े चंदे के मुद्दे पर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं, अयोध्या के कुछ वकीलों द्वारा कथित तौर पर चंदे के मामले में नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी देने का दावा भी किया गया है, जिससे राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर देश की संसद का एक वीडियो साझा करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्होंने पहले भी संसद में भाजपा नेताओं को समझाने की कोशिश की थी कि ऐसे कार्य न करें जिससे भगवान राम के नाम पर कोई विवाद खड़ा हो। संजय सिंह ने अपनी पोस्ट में फिल्मी गीत की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए भाजपा पर कटाक्ष किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी चेतावनियों को नजरअंदाज किया गया। अब अयोध्या में चंदे को लेकर लोगों में नाराजगी दिखाई दे रही है।

वकीलों की चेतावनी का जिक्र

आप सांसद ने दावा किया कि अयोध्या के कुछ वकीलों ने कथित तौर पर चंदे के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। उनके अनुसार, वकीलों ने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। पोस्ट में यह भी कहा गया कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। तो अयोध्या को जाम करने जैसा कदम उठाया जा सकता है।

सोशल मीडिया पर तेज हुई प्रतिक्रियाएं

संजय सिंह की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। समर्थक और विरोधी दोनों पक्ष अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, भाजपा की ओर से इस पोस्ट पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि अयोध्या और राम मंदिर से जुड़े मुद्दे हमेशा राजनीतिक और सामाजिक चर्चा के केंद्र में रहते हैं। ऐसे में इस तरह के बयान आने के बाद एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि इस विवाद पर संबंधित पक्षों की आगे क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Also Read
View All
‘राम मंदिर जाकर माफी भी मांगें’, अखिलेश के अयोध्या दौरे पर मंत्री संजय निषाद का तंज, बोले- अयोध्या में उनका स्वागत है

राम मंदिर आंदोलन के ऐतिहासिक सच का खुलासा! चंपत राय बोले- 1989 में दलित कार्यकर्ता कामेश्वर चौपाल ने रखी थी पहली ईंट

‘आगामी चुनाव लड़ने से इंकार’ अयोध्या पहुंचे पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा ऐलान

Ram Mandir Donation Dispute: ‘दोषियों को सरकारी गवाह बनाकर बचाने का काम किया गया’, चंपत राय को लेकर बोले राकेश सिन्हा

PM मोदी के ‘मन की बात’ में अशोक सिंघल के जिक्र पर परमहंस आचार्य का बयान, बोले- अकेले चले थे सिंघल, जुड़ता गया कारवां