आजमगढ़

शिक्षक दिवस : महिला मंडल ने शिक्षकों को किया सम्मानित

जनसेवा समिति महिला मंडल की ओर से किया गया सम्मानित।
2 min read
Teachers Day
शिक्षकों का सम्मान

आजमगढ़. शिक्षक दिवस के मौके पर जन सेवा समिति महिला मंडल ने कम्पोजिट प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय चकगोरया, शिक्षा क्षेत्र पल्हनी आज़मगढ़ में पहुंचकर समस्त शिक्षकों और शिक्षिकाओं को सम्मानित करते हुए उपस्थित बच्चों को उपहार देकर शिक्षकों का मान बढ़ाने का कार्य किया।

जन सेवा समिति महिला मंडल की प्रबन्धक पूनम सिंह ने बताया कि काफी दिनों से इस विद्यालय के बारे में सुनती आ रही थी कि अनिल राय ने काफी मेहनत से इस स्कूल को कान्वेन्ट स्कूल की तज पर बनाने की कोशिश करते हुए इसका कायाकल्प किया। आज विद्यालय को देखकर बेहद खुशी मिली है कि हमारे आज़मगढ़ में ऐसा प्राथमिक विद्यालय है।

सारिका सिंह ने कहा कि मुझे इस विद्यालय को देखकर इतनी खुशी हो रही है कि हमारे बच्चे अगर छोटे होते तो औरों को प्रोत्साहित करने के लिए बच्चों का दाखिल इसी विद्यालय में कराते।

डा पूनम सिंह ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां आकर हमे हमारी प्राचीन सभ्यता गुरुकुल की याद आ गयी। सभी महिला शक्तियां हर कमरे की उचित व्यवस्था और महापुरुषों की तस्बीर को देखकर बहुत प्रसन्न हुई और कहा कि इससे सभी बच्चे महापुरुषों के बारे में अच्छी तरह से जानेंगे। इस अवसर पर अर्चना बरनवाल, गीता सिंह, रीमा पांडेय, संतोष यादव, सारिका सिंह,डॉ पूनम सिंह आदि मौजूद रही।

By Ran Vijay Singh

Published on:
05 Sept 2018 10:52 pm