28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरे को जमीन बेचने गया तो पहले आदमी ने की जबरदस्त पिटायी

यूपी के महराजगंज की तहसील में जमकर हुई मारपीट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महाराजगंज

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 1 Sep 2018, 9:55 PM IST

Marpeet

मारपीट

महराजगंज. यूपी के महराजगंज जिले के निचलौल तहसील में शनिवार को देर शाम रजिस्ट्री कराने आए लोगों मे रजिस्ट्रार आफिस के बाहर ही जबरदस्त मारपीट से कई घंटे तक न केवल निबंधन कार्य प्रभावित रहा आसपास भय जैसा माहौल बना रहा। मारपीट मे कई लोग चोटिल हुए ही एक व्यक्ति का सिर भी फटा गया।

शिवपाल की चाल के बाद समाजवादी पार्टी अब इस स्ट्रेटेजी से बढ़ाएगी अपनी ताकत

कुशीनगर जनपद थाना अहिरौली गांव लेंहगी निवासी ओमप्रकाश ने निचलौल थाना क्षेत्र के गांव गोसाईपुर स्थित अपनी दो एकड़ जमीन दस लाख रुपये में बीते दिनों स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव मिश्रौलिया निवासी रामनगीना के हाथों बैनामा करने के लिए सारे कागजात तैयार करा कर रजिस्ट्री ऑफिस से फरार हो गया था। बाद मे ओमप्रकाश ने तहसील के कुछ दलालों के माध्यम से अपनी जमीन को दोबारा बैनामा करने के लिए सदर थाना क्षेत्र के गांव सतभरिया निवासी सरीता देवी से बारह लाख रुपया ले लिया।

डिप्टी CM केशव मौर्य ने किया INDIA POST PAYMENTS BANK का उद्घाटन, कहा यह बैंकिंग क्षेत्र में नया आयाम साबित होगा

ओमप्रकाश शनिवार देर शाम को सरिता के नाम तहसील में रजिस्ट्री करने आया हुआ था। इस बात की जानकारी जब जमीन खरीदने वाले पहले क्रेता मिश्रौलिया निवासी रामनगीना को हुई तो वह तहसील आ गए और हंगामा करने लगे। जिसको लेकर तीनों लोगों में रजिस्ट्रार आफिस के बाहर जमकर मारपीट होने लगी। वहीं मारपीट में राम नगीना का सिर फट गया। बैनामा करने आए ओमप्रकाश को दोनों लोग घसीटते हुए थाने ले गए।

PATRIKA IMPACT: आधार से हेराफेरी करने वाले आठ कोटे की दुकानें निलंबित

रामनगीना ने स्थानी थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वही दोबारा बैनामा करने आए ओमप्रकाश ने बताया कि दलालों के माध्यम से जमीन का ज्यादा पैसा मिलने लगा जिसकी वजह से मिश्रोलिया निवासी रामनगीना को बैनामा न कर सतभरिया निवासी सरिता देवी को करने आए हुए थे। प्रभारी उपनिबंधक अभिमन्यु गुप्ता का कहना है कि रजिस्ट्री ऑफिस के बाहर मारपीट हुई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली है जांच कर कारवाई की जाएगी।

By Yashoda Srivastava