बांसवाड़ा

बांसवाड़ा रोडवेज डिपो की 80 फीसदी बसें ‘हाईजैक’, यात्री परेशान

Rajasthan News : बांसवाड़ा रोडवेज डिपो से 80 फीसदी बसें ‘हाईजैक’ हुईं। यात्री परेशान हैं। मंगलवार को भी यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ेगी। जानें क्या है वजह।
3 min read
• •
Updated: 17 Dec 2024, 12:43 PM IST
Banswara Roadways Depot 80 Percent of Buses Hijacked Passengers are Troubled

Rajasthan News : राजस्थान सरकार 17 दिसंबर को राज्य स्तरीय समारोह जयपुर में मना रही है। इसमें विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों और कार्यकर्ताओं को जयपुर बुलाया गया है। इन्हें बांसवाड़ा से जयपुर ले जाने के लिए राजस्थान रोडवेज की 40 बसें लगाई गई हैं। डिपो की कुल 53 बसों में 40 बसें जयपुर की ओर कूच करने से 10 बसें ही सामान्य रुट पर यात्री भार के लिए उपलब्ध हो सकीं। इनमें 3 बसें बैकअप के लिए रखी गई। एकाएक 80 फीसदी कम हुई बसों की संख्या के कारण स्थानीय डिपो से कई रुट की गाड़ियों को निरस्त किया गया। इस कारण यात्रियों को परेशानी हुई।

दिक्कत आज भी रहेगी बरकरार

बांसवाड़ा डिपो से 40 बसें सरकारी कार्यक्रम में जयपुर जाने के कारण मंगलवार को भी यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ेगी। संभावना जताई जा रही है कि बुधवार सुबह बसों के लौटने के बाद से ही रूट पूर्व की भांति सुचारु हो सकेंगे।

रतलाम, इंदौर, गुजरात न जा सकी एक भी बस, छूटी ट्रेन

निर्धारित रूटों पर बस संचालन निरस्त होने के कारण डिपो की एक भी बस रतलाम, इंदौर और गुजरात की और न जा सकी। बांसवाड़ा की विभिन्न मिलों में कार्यरत श्रमिकों ने बस स्टैंड पर बताया कि उन्हें रतलाम से ट्रेन पकडऩी थी, लेकिन बस न होने के कारण उनकी समस्या बढ़ गई है। यदि निजी बस नहीं मिलती है तो ट्रेन पकड़ना भी मुश्किल हो जाएगा।

13 को मिला था आदेश

आदेश पर बांसवाड़ा से 40 बसों को जयपुर भेजा गया है। 8 से 10 बसे रूट पर संचालित हैं। शुक्रवार को आदेश प्राप्त हुआ था। बुधवार से सेवाएं सुचारु होंगी। बसों की उपलब्धता न होने के कारण मंगलवार को भी 8 से 10 बसों का ही संचालन हो सकेगा।
मनीष जोशी, मुख्य प्रबंधक, बांसवाड़ा आगार

पांचों विधानसभा क्षेत्र में लगाई गई बसें

सरकारी आदेश पर निगम की ओर से इन सभी बसों को पंचायत समिति मुख्यालय पर और विधानसभा क्षेत्रों में लगाया गया। पंचायत समिति मुख्यालय पर एक-एक बसें, और विधानसभा क्षेत्र में 5 से 6 बसें लगाई गईं। इसके अलावा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और जनजाति मोर्चा के लिए भी एक-एक बसें लगाई गईं।

प्रबंधन फेल, आमजन को सूचित करना भी जरूरी नहीं समझा

सरकारी आदेश बजाने में डिपो प्रबंधन इतना मशगूल हो गया कि आमजन को बसों के रूट निरस्त होने की सूचना भी नहीं दी गई। यात्रियों को सूचना न मिली इस कारण वे अन्य प्रबंध भी नहीं कर सके। और सोमवार को कई- कई घंटे उन्हें भटकना पड़ा।

भटकती रहीं बच्चियां, आरोपी भी नहीं हो सके कोर्ट में पेश

निगम प्रबंधकों के इस कुप्रबंधन के कारण यात्रियों संग विद्यालयों की बच्चियां भी काफी परेशान हुई। स्काउट के मावली में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए निकली नवोदय विद्यालय की कई बच्चियां तकरीबन 3 घंटे इंतजार के बाद बस पकड़ सकीं। वहीं, गढ़ी कोर्ट में पेशी के लिए निकले कैदी भी इंतजार करते नजर आए।

इन रूट पर नहीं गई एक भी गाड़ी

रूट - सामान्य दिन - सोमवार को
रतलाम - 06 - 0
इंदौर - 2 - 0
अहमदाबाद - 1 - 0
जयपुर - 2 - 0
सागवाड़ा - 2 - 0
अजमेर - 3 - 0।
(रोडवेज डिपो से प्राप्त जानकारी )

निर्धारित रूटों पर ऐसा रहा बसों का संचालन

रूट - सामान्य दिन - सोमवार
उदयपुर - 16 - 6
चित्तौडगढ़ - 2 - 1
भीलवाड़ा - 2 - 1
डूंगरपुर - 4 - 2।

Updated on:
17 Dec 2024, 12:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Banswara : 20 मिनट के लिए पड़ोस में गई मां, लौटी तो घर से गायब मिली 5 माह की मासूम, सीसीटीवी ने खोली पोल

Banswara Panchayat Chunav 2026 Results Updates: कुशलगढ़ MLA के पुत्र रोहित खड़िया जीते, पूर्व विधायक के बेटे की हार; जानें कौन हारा कौन जीता

राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव के वोटों की गिनती के बीच भड़की हिंसा, जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी सहित 3 वाहन फूंके; परिणाम रोका

बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार