
Esha Deol And Prakash Kaur: धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के होते हुए हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। जिससे उनकी बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हुईं। उन्होंने हमेशा अपने दोनों परिवारों को बेहद अलग रखा। अब ऐसे में उनके निधन के बाद उनके परिवार से जुड़ी बातें सामने आ रही हैं। एक ऐसा ही किस्सा है जब ईशा देओल के लिए उनकी सौतेली मां प्रकाश कौर बेहद परेशान हो गई थीं। इसके बारे में खुद धर्मेंद्र ने बताया था और इसकी वजह भी बताई थी।
हेमा मालिनी की बायोग्राफी 'हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल' के अनुसार, ईशा देओल अपनी सौतेली मां प्रकाश कौर से सिर्फ एक ही बार मिली थीं। यह तब हुआ जब ईशा अपने बीमार ताऊ जी को देखने गई थीं। धर्मेन्द्र के बड़े भाई (और एक्टर अभय देओल के पिता) की हालत नाजुक थी। अपने ताऊ जी को देखने के लिए 30 साल की उम्र में ईशा देओल ने पहली बार धर्मेन्द्र की पहली पत्नी के घर में कदम रखा था और तब प्रकाश कौर ने ईशा को आशीर्वाद भी दिया था।
प्रकाश कौर ने भले ही हेमा मालिनी की दोनों बेटियों ईशा और अहाना से दूरी बनाए रखी, लेकिन उनके मन में सौतेली बेटियों के लिए एक सगी मां जैसी फिक्र थी। राजीव विजयकार ने अपनी किताब 'धर्मेंद्र- नॉट जस्ट हीमैन में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
किताब के अनुसार, ईशा देओल की शादी (2012 में भरत तख्तानी) से हुई थी, लेकिन उससे पहले, प्रकाश कौर ईशा देओल के लिए लड़का ढूंढ रही थीं। वह ईशा के लिए एक सगी मां की तरह ही योग्य रिश्ता तलाश कर रही थीं। वह चाहती थी कि उन्हें एक लायक घर और परिवार मिले। इस बात के बारे में खुद धर्मेंद्र ने राजीव विजयकार को बताया था और उसी का जिक्र उन्होंने अपनी किताब में किया था।
बता दें, धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। वह 89 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए हैं। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिस वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। वह रिकवर होकर घर भी आ गए थे, लेकिन 24 नवंबर को दोपहर में उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उनका निधन हो गया।