बॉलीवुड

‘मां पीती है शराब और पिता को पैसों से मतलब’, फरमान से शादी के बाद मोनालिसा ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

Monalisa Farman Khan Controversy: महाकुंभ 2025 से लाइमलाइट में आई मोनालिसा पिछले कुछ दिनों से मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी के बाद से सुर्खियों में हैं। अब मोनालिसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने माता-पिता और डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

2 min read
Mar 25, 2026
मोनालिसा ने मां-पिता पर लगाए संगीन आरोप। (फोटो सोर्स: ANI)

Monalisa Farman Khan Controversy: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा और मुस्लिम बॉयफ्रेंड से उनकी शादी पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। फरमान खान से शादी करने के बाद से जहां मोनालिसा को लव जिहाद के चलते जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, वहीं, उनके परिवार वाले भी डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ मिलकर उनके पति फरमान की पुलिस में शिकायत दर्ज करवा रहे हैं। इन सब आरोपों के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अब मोनालिसा ने खुद सामने आकर अपना पक्ष रखा है। कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा ने अपने परिवार और डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए है।

ये भी पढ़ें

सुधीर चौधरी ने एकता कपूर से मिलाया हाथ, कर रहे हैं नई पारी की शुरुआत

मोनालिसा का परिवार पर लगाए गंभीर आरोप (Monalisa Farman Khan Controversy)

फरमान खान और मोनालिसा भोसले ने कॉफ्रेंस के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी फैमिली की तरफ से जो भी बाते की जा रहीं हैं वो सब नाटक है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 'मेरे माता-पिता को अपने बच्चों से कोई लगाव नहीं है, बल्कि उनको सिर्फ पैसों से मतलब है और उसकी ही चिंता रहती है।' इसके आगे उन्होंने कहा, 'बचपन से ही मुझे मां का प्यार नहीं मिला। मेरी मां शराब पीती थी। पिता का व्यवहार भी ठीक नहीं था और उनके कई औरतों के साथ नाजायज संबंध थे।

फैमिली ने अकेले मरने के लिए छोड़ दिया था

इसके आगे मोनालिसा ने खुलासा करते हुए बताया, 'मैंने ही अपने भाई-बहनों की परवरिश की है और घर की सारी जिम्मेदारी उठाई है।' इसके साथ ही उन्होंने एक हैरान करने वाला खुलासा करते हुए कहा कि एक बार जब उन्हें सांप ने काट लिया था, तब उनके परिवार ने उनका इलाज कराने से इनकार कर दिया था और उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया था।

मोनालिसा का फूटा गुस्सा। (फोटो सोर्स: X)

मोनालिसा ने ये भी बताया, 'जब मैं प्रयागराज में वायरल हुईं और चर्चा में आईं, तब मेरे पिता ने मुझे अपनाया और बेटी कहना शुरू किया। उससे पहले वो मुझे अपनी संतान तक नहीं मानते थे।

सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप (Monalisa On Director Sanoj Mishra)

इसके अलावा मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वो उनकी फैमिली को धमका रहे हैं और उनकी फिल्म को लेकर झूठे दावे कर रहे हैं। इतना ही नहीं मोनालिसा ने ये भी बताया कि शूटिंग के दौरान सनोज मिश्रा उनके साथ गलत व्यव्हार करते थे। उनको गलत तरह से बार-बार छूते थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सनोज मिश्र हिंदू होने का नाटक करते हैं। उनके मुंह से कभी कान्हा या राम का नाम नहीं सुना। वो बस अल्लाह अल्लाह करते थे।

मोनालिसा ने कहा उनके ऊपर लगाए जा रहे 'लव जिहाद' जैसे आरोप बेबुनियाद हैं और कहा कि मैं और फरमान एक-दूसरे प्यार करते हैं और अलग नहीं रह सकते और अगर हम दोनों को अलग करने की कोशिश की गई तो तो हम दोनों सुसाइड कर लेंगे।

ये भी पढ़ें

वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान ‘धुरंधर 2’ देखकर एक शख्स ने बचाए 1,200 रुपये

Also Read
View All

अगली खबर