जयपुर

राजस्थान बजट 2026: क्या आज खत्म होगा भर्तियों में इंटरव्यू का दौर? युवाओं की नजरें वित्त मंत्री दीया कुमारी के पिटारे पर

Rajasthan Budget: आज 11 फरवरी को राजस्थान की डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी विधानसभा में राज्य का तीसरा बजट पेश करने जा रही हैं। इस बार के बजट में बदलाव के संकेत न केवल नीतियों में, बल्कि प्रतीकों में भी दिख रहे हैं।
less than 1 minute read
Feb 11, 2026
Rajasthan Budget 2026
Diya Kumari Budget (Patrika Photo)

Rajasthan Budget 2026: राजस्थान विधानसभा में आज प्रदेश का तीसरा बजट पेश होने जा रहा है। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी। इस बार का बजट न केवल आर्थिक आंकड़ों के लिहाज से, बल्कि प्रतीकात्मक रूप से भी चर्चा में है।

बता दें कि वित्त मंत्री दीया कुमारी इस बार भूरे रंग के बजाय भगवा रंग के बैग के साथ सदन में पहुंची हैं, जिसे सत्ता के गलियारों में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

भर्ती प्रक्रिया में 'सिस्टम' बदलने की तैयारी

इस राजस्थान विधानसभा बजट का सबसे बड़ा आकर्षण युवाओं के लिए प्रस्तावित सुधार हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, सरकार सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता लाने के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया को सीमित करने का ऐतिहासिक निर्णय ले सकती है।

RAS और कुछ चुनिंदा राजपत्रित पदों को छोड़कर, अन्य सभी अधीनस्थ सेवाओं में इंटरव्यू खत्म किए जा सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य चयन प्रक्रिया में मानवीय हस्तक्षेप कम करना और भ्रष्टाचार की शिकायतों को जड़ से खत्म करना है।

बजट के 3 बड़े फैक्टर

परीक्षाओं में देरी और पेपर लीक जैसी समस्याओं को रोकने के लिए सरकार एक 'फिक्स भर्ती कैलेंडर' की घोषणा कर सकती है। शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस महकमे में खाली पड़े हजारों पदों को भरने के लिए नई भर्तियों का ऐलान संभव है। निजी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने और युवाओं को इंडस्ट्री के लिए तैयार करने हेतु विशेष स्किल ट्रेनिंग पैकेज की उम्मीद है।

सियासी गलियारों की चर्चा

पिछली बार के 'ब्राउन बैग' के मुकाबले 'भगवा बैग' को सरकार की सांस्कृतिक और वैचारिक स्पष्टता के तौर पर देखा जा रहा है। अब देखना यह है कि इस बैग से निकलने वाली घोषणाएं राजस्थान के युवाओं के भविष्य को कितनी नई दिशा देती हैं।

Updated on:
11 Feb 2026 11:24 am
Published on:
11 Feb 2026 10:02 am