
झुंझुनूं। नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने वाले महपालवास निवासी अध्यापक हवासिंह जाट को विशिष्ठ न्यायाधीश यौन हिंसा से बालकों का संरक्षण अधिनियम, प्रकरण (विशिष्ठ न्यायाधीश अनु.जाति, अनु.जनजाति अत्याचार निवारण प्रकरण) सुमन सहारण ने दस वर्ष के कठोर कारावास व अर्थदण्ड से दण्डित किया है।
रसोई से पानी गर्म कर लाने को कहा
20 दिसम्बर 2015 को नाबालिग छात्रा ने ताऊ के साथ पुलिस थाना सूरजगढ़ पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दी कि वह एक स्कूल में पढ़ती है। 19 दिसम्बर को दस बजे स्कूल पहुंची। गणित व संस्कृत अध्यापक हवासिंह ने बुलाकर रसोई से पानी गर्म कर लाने को कहा।
शोर मचाने पर थप्पड़ मारा और धमकाया
पानी गर्म करने रसोई में गई तो अध्यापक भी उसके पीछे-पीछे रसोई में आ गया व उसके साथ अश्लील हरकत करने लग गया। शोर मचाने पर थप्पड़ मारा, धमकाते हुए किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालान पेश कर दिया। मामले में राज्य सरकार की तरफ से विशेष लोक अभियोजक नन्दकिशोर शर्मा ने पैरवी की।
Rajsamand Live Murder को लेकर उदयपुर में बवाल, खुले रहेंगे स्कूल-कॉलेज, इंटरनेट बैन
प्रतिकर अदा करने के आदेश
न्यायालय ने जुर्माने की राशि में से 15 हजार रुपए बतौर प्रतिकर पीडि़ता को अदा करने व राजस्थान प्रतिकर स्कीम के अधीन भी प्रतिकर के लिए अनुशंषा करते हुए निर्णय की प्रति अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजने के आदेश दिए हैं।