17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता का आरोप, दहेज के लिए बेटी को मारकर कुएं में फेंक दिया

करीब छह दिन पहले सदरथाना इलाके के पुरा की ढाणी निवासी विवाहिता समुन की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 14 Dec 2017, 10:07 AM IST

dowry death

झुंझुनू। करीब छह दिन पहले सदरथाना इलाके के पुरा की ढाणी निवासी विवाहिता समुन की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर बेटी को मारकर कुएं में डालने का आरोप लगाया है।

पिता का कहना है कि उनकी बेटी की मौत मारपीट करने पर आई गंभीर चोटों के कारण हुई है। इस संबंध में मृतका के पिता की ओर से सदर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। मामले की जांच सीओ सिटी गोपाल लाल शर्मा को सौंपी गई है।

दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने का आरोप
भडौंद खुर्द निवासी जयसिंह जाट ने रिपोर्ट में बताया कि बेटी सुमन की शादी पुरा की ढाणी निवासी चंद्रभान के साथ करीब १५ साल पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही दहेज की मांग को लेकर उसके साथ ससुराल वाले मारपीट करते थे।

हादसे का रूप दिखाने के लिए बाद में बेटी को कुएं में डाला
पीडि़त का आरोप है कि ससुराल पक्ष के चंद्रभान, रुकमणी, उर्मिला और सुभाष ने दहेज न लाने पर मारपीट करने पर गंभीर चोट लगने से उसकी बेटी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मारपीट से मौत होने के बाद हादसे का रूप दिखाने के लिए बाद में बेटी को कुएं में डाल दिया।

पुलिस के मुताबिक सात दिसंबर को पुरा की ढाणी निवासी चंद्रभान की पत्नी सुमन की कुएं में गिरने से मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने कुएं से बाहर निकाल कर शव का पोस्टमार्टम कराया था।

पति ने बताया कुएं में गिरना मौत का कारण
मालूम हो कि मृतका के पति चंद्रभान ने करीब छह दिन पहले पत्नी सुमन की मौत का कारण कुएं में गिरने से आई चोटों के कारण बताया था। इस संबंध में पुलिस ने मर्ग दर्ज किया था।

फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर