17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेम्बरशिप के नाम पर बॉलीवुड कलाकार से करोड़ों की धोखाधड़ी

सिटी क्लब के जरिए सैकड़ों लोगों को मैंबरशिप ऑफर कर करोड़ों की ठगी करने वाले आकाश चौधरी ने बॉलीवुड तक के कलाकारों को फर्जीवाड़े का शिकार बनाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 13 Dec 2017, 10:38 AM IST

Aseem Merchant

जयपुर। सिटी क्लब के जरिए सैकड़ों लोगों को मैंबरशिप ऑफर कर करोड़ों की ठगी करने वाले आकाश चौधरी (37) ने बॉलीवुड तक के कलाकारों को फर्जीवाड़े का शिकार बनाया। ऐसा ही एक मामला अभिनेता असीम मर्चेंट का सामने आया है। अभियुक्त ने पीडि़त को एक करोड़ के चेक दिए जो सभी बाउंस हो गए। मामले में मुंबई पुलिस आकाश को तलाश रही है।

जानकारी के अनुसार वॉन्टेड, भाग जॉनी जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले असीम मर्चेंट तीन साल पहले महाराणा प्रताप मार्ग स्थित सिटी क्लब से बतौर डायरेक्टर जुड़े थे। वे अक्सर मुंबई ही रहते थे।

ऐसे में यहां का सारा कामकाज आकाश देखता था। लेकिन असीम की अनुपस्थिति में अभियुक्त वित्तीय गड़बडिय़ां करने लगा। इसका पता लगते ही बॉलीवुड अभिनेता ने उससे अलग होनी की ठानी। तय हुआ कि एक करोड़ रुपए लेकर वे क्लब से हट जाएंगे।

इसके एवज में अभियुक्त ने उन्हें 20-20 लाख के पांच चेक दिए। लेकिन खाते में रकम नहीं होने के कारण पांचों ही चेक अनादरित हो गए। इस पर पीडि़त ने मुंबई में मामला दर्ज करवा दिया। मामले में मुंबई स्थित कोर्ट ने अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर दो बार वारंट जारी कर दिए। बांद्रा थाना पुलिस उसको तलाश रही है।

तीसरी बार रिमांड पर भेजा
करणी विहार थाना पुलिस ने अभियुक्त को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे तीसरी बार रिमांड पर भेज दिया गया। क्राइम ब्रांच ने उसे 5 दिसम्बर को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से वह रिमांड पर चल रहा है।

सामान क्यों नहीं जब्त कर रही पुलिस?
पीडि़तों से मिली जानकारी के अनुसार करोड़ों की ठगी करने वाले आकाश चौधरी का सिटी क्लब में काफी सामान रखा है। वहीं पर उसके लेन-देन का हिसाब व डायरियां भी बताई जाती हैं। लेकिन पुलिस जांच अभी तक वहां नहीं पहुंची। न ही वहां से दस्तावेज जब्त किए गए। न ही कीमती सामान जब्त किया गया। हालांकि बताया जा रहा है कि क्लब का तीन-चार माह का किराया नहीं देने के कारण जमीन के मालिक ने उसे पिछले दिनों बेदखल कर उस पर कब्जा ले लिया था।

रकम मांगी तो एयरगन से डराया
पचास फीसदी की पार्टनरशिप के बदले 71 लाख गंवाने वाले फुटवियर कारोबारी आदित्य अग्रवाल के अनुसार वह इसी साल मार्च में अभियुक्त से मिला था। हकीकत सामने आने पर उससे जब अपनी रकम मांगी तो वह मारपीट करने लगा। साथ ही एयरगन तान कर डराया। यही एयरगन पुलिस ने उसके सामान से गिरफ्तारी के दौरान बरामद की थी।

ये भी सामने आए
जानकारी के अनुसार अभियुक्त ने शहर के एक फायनेंस कारोबारी से 55 लाख रुपए ठग लिए। इसी तरह एक महिला से निवेश के नाम पर 4 लाख रुपए हड़प गया। अरुज मित्तल से 5 लाख, प्रवीण व्यास से 2.5 करोड़ ठग लिए।