नोएडा

भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह उत्‍तर प्रदेश के इस बड़े नेता के गढ़ में करेंगे दौरा, निकाला जा रहा यह मतलब

भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह 30 मार्च को बागपत में खादी कारीगर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेंगे
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2018, 1:32 PM IST
amit shah

नोएडा। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपचुनाव के लिए जहां राष्‍ट्रीय लोक दल (रालोद), समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गठबंधन के बहाने आगे के संकेत दे दिए हैं, वहीं भाजपा अध्‍यक्ष ने भी इन्‍हें घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह जल्‍द ही रालोद प्रमुख अजित सिंह के गढ़ में दौरा करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इसके जरिए अजित सिंह को घेरने की कोशिश की जाएगी।

25 हजार बुनकरों के शामिल होने का दावा

भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह 30 मार्च को बागपत आ रहे हैं। वह यहां खादी कारीगर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेंगे। दावा किया जा रहा है कि इस सम्‍मेलन में 25 हजार बुनकर शामिल होंगे। इसमें अच्‍छा काम करने वालों को सम्‍मानित भी किया जाएगा। साथ ही बुनकरों के लिए कुछ ऐलान भी किया जा सकता है।

टिकट के दावेदार दर्ज कराएंगे उपस्थिति

वहीं, राजनीति के चाणक्‍य माने जाने वाले अमित शाह का दौरा फाइनल होते ही कयासों के दौर तेज हो गए हैं। 30 मार्च को होने वाले सम्‍मेलन में आसपास के जिलों के विधायक, सांसद और मंत्री भी मौजूद रहेंगे। साथ ही लोकसभा टिकट के दावेदार भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। बागपत का यह दौरा वेस्‍ट यूपी की अन्‍य सीटों के लिए भी महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, बागपत भले ही रालोद का गढ़ माना जाता हो लेकिन पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिली थी।

कई मंत्री लेंगे सम्‍मेलन में हिस्‍सा

खादी एवं ग्रामोद्योग उद्योग के सदस्‍य और आंचलिक समिति के अध्‍यक्ष जय प्रकाश तोमर का कहना है कि आयोग लगातार बुनकरों की अाजीविका बढ़ाने की दिश्‍ाा में कार्य कर रहा है। आयोग की तरफ से 30 मार्च को खादी कारीगर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह और महेश शर्मा समेत कई मंत्री हिस्‍सा लेंगे।

Updated on:
9 Mar 2018, 1:32 PM IST
Published on: