जानकारी के अनुसार, रविकुमार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का जवान है। वह अपने गांव में भतीजे की शादी में आया हुआ था। पुलिस को दी गई तहरीर में परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव शाहपुर में दो लड़कियों की बारात कुचाखेड़ी के कैराना जिला शामली से आई थी। जब बारात रवि कुमार के घर के आगे से गुजर रही थी, तो उसमें एक युवक ने फायरिंग कर दी। जब रवि ने उसको फायरिंग करने से मना किया तो युवक ने रवि को गोली मार दी, जो उसके सिर में लग गई। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर पंकज त्यागी का कहना है कि तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है।