लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के मौहल्ला मजीदनगर निवासी शकील मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। घटना बुधवार की शाम की है। बताते हैं कि शकील की चाची जो पास ही रहती हैं, अपने परिवार के साथ शकील के घर पहुंची। इस समय वह अपने घर से बनी हुई खीर व दूध लायी थी। शकील की चाची शमा, पत्नी हलीम, बेटे नदीम, बेटी शबाना ने इस परिवार को खीर खिलाने के बाद काॅफी कुछ देर बाद शकील उसकी पत्नी रेशमा, बेटी आशिया, नाजिया, इरम, शकील की मां आमना, भतीजी सना, सीमा समेत कई लोग बेहोश होने लगे। यहां तक कि यह परिवार पूरी रात बेहोशी में रहा और सवेरा होने पर भी किसी की आंख नहीं खुली। शकील व उसके परिवारी की बेहोशी नहीं टूटी, घर के अंदर से किसी की आवाज नहीं आयी तो पड़ोस के लोगों ने शकील के घर के बाहर खड़े होकर आवाज लगायी। जब कोई जवाब नहीं मिला तो लोग घर के अंदर पहुंचे, जहां पूरा परिवार बेहोश था।