नोएडा

क्रिकेटर शमी ने भरी हामी, पुलिस जांच में करेंगे सहयोग

बड़े भार्इ को कोलकाता पुलिस ने भेजा नोटिस
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2018, 6:35 PM IST
mohmmad shami

नोएडा।आर्इपीएल मैच खेल रहे क्रिकेटर मोहम्मद शमी एक बार फिर घिरते नजर आ रहे है। उन्हें बुधवार 18 अप्रैल को कोलकाता पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। शमी ने इसके लिए हामी भी भर दी है। उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस की जांच में वह पूरा सहयोग करेंगे। बता दें कि शमी इन दिनों कोलकाता में ही है। वह गत रविवार को दिल्ली डेयरडेविल्स की आेर से आर्इपीएल मैच खेलने कोलकाता पहुंचे थे।

दोनों भार्इयों से एक साथ पूछताछ कर सकती है पुलिस

शमी को कोलकाता पुलिस ने पूछताछ के लिए तलब किया है। इस संबंध में उनके उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले स्थित पैतृक निवास पर एक नोटिस भी भेजा गया है। इसमें शमी के बड़े भार्इ हशीम अहमद को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, यह पूछताछ कोलकाता पुलिस के लाल बाजार स्थित मुख्यालय में होगी।

इस समय शमी को पुलिस जांच में पहुंचने का दिया समय

वहीं आपकों बता दें कि माेहम्मद शमी को पुलिस अधिकारियों द्घारा पूछताछ के लिए बुधवार दोपहर दो बजे का समय दिया गया है। इस दौरान उनकी पत्नी हसीन जहां के कथित दुष्कर्म व अन्य आरोपों की जांच करे रहे। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। वहीं इस मामले में शमी के बड़े भार्इ का बयान भी बहुत अहम होगा। अगर वे पहुंचते है तो उनके बयान को रिकाॅर्ड किया जाएगा।

कोलकाता से अमरोहा पहुंची थी पुलिस टीम

आपकों बता दें कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने पिछले माह उन पर आैर उनके भार्इ पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। इस पर 17 मार्च को कोलकाता पुलिस की टीम अमरोहा स्थित शमी के गांव जांच करने पहुंची थी। यहां एक हफ्ते रुकने के दौरान पुलिस ने शमी के बड़े भार्इ के पड़ोसियों समेत उनके गांव में रहने वाले पड़ोसियों से भी पूछताछ कर बयान रिकाॅर्ड किये थे।

Updated on:
17 Apr 2018, 6:35 PM IST
Published on: