OTT

370 बिरयानी विवाद के बाद समय रैना का पुराना ‘Consent Joke’ वायरल, यूजर्स बोले- ‘कॉमेडी के नाम पर कुछ भी नहीं चलेगा’

Samay Raina social media backlash: सोशल मीडिया पर 2024 का 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का एक पुराना वीडियो चर्चा में है, जिसमें समय रैना ने एक लड़की के लड़के को फेवर करने के बारे में मजाक किया था।
3 min read
Jun 28, 2026
Samay Raina Consent Joke Viral Clip
समय रैना के पुराने जोक पर भड़के यूजर्स। (फोटो सोर्स: India's Got Latent)

Samay Raina Viral Clip: समय रैना 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 के साथ वापस आ गए हैं, जिसके पहले एपिसोड में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर आलिया भट्ट और शरवरी शामिल हुईं। पिछले साल, रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मुखिजा के विवादित कमेंट्स के बाद उनके इसी शो का पहला सीजन विवादों में फंस गया था। अब सोशल मीडिया पर 2024 के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का एक पुराना एपीसोड एक बार फिर वायरल हो रहा है, जिसमें रिलेशनशिप में कंसेंट और मजाक पर एक बार फिर से बहस छेड़ दी है। वो भी उस वक्त ये बहा छिड़ी हैं जब इस महीने की शुरुआत में प्रणीत मोरे के शो के चलते 370 रुपये की बिरयानी वाले विवाद ने स्टैंडअप के पर सवालिया निशान खड़े किये थे।

2 साल पहले के शो में समय रैना ने क्या कहा था

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो क्लिप में, समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में अपने बॉयफ्रेंड के साथ आई एक लड़की बीच में ही उठकर चली गई. लड़की को अचानक जाते हुए देखकर समय हैरान दिखे और पूछा कि क्या हुआ। लड़के ने मुस्कुराते हुए कहा कि उसे जाना पड़ा क्योंकि उसके पिता को 'हल्का हार्ट अटैक' आया था। इस पर समय रैना ने पूछा कि वो इस सिचुएशन में इतना शांत कैसे हो सकता है और उसके साथ जाकर ये क्यों नहीं देख रहा कि हालत कितनी गंभीर है। इसके आगे समय रैना ने कहा, "अभी जाकर रोता ना, भाई कंधा देगा तभी वो हेड देगी," इस बात को सुनकर वहां बैठी ऑडियंस हंसने लगी।

सोशल मीडिया यूजर ने किया कमेंट

इस वीडियो में समय रैना की बातों पर एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, 'मुझे इस आदमी का बचाव करने पर बुरा लग रहा है'। यूजर ने लिखा, 'कंधा देगा तभी तो हेड देगी' - समय रैना ने ऑडियंस में बैठे एक लड़के से ऐसा तब कहा जब उसकी गर्लफ्रेंड रोते हुए चली गई क्योंकि उसके पिता को हल्का हार्ट अटैक आया था। ये '370 रुपये बिरयानी के लिए दिए हैं, तो वसूलूंगा तो सही' वाली सोच से किसी भी तरह से बेहतर नहीं है।

इसके आगे उसने लिखा, 'हमारे देश में कॉमेडी सबसे बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन ऐसी कैज़ुअल 'फक बॉय', लॉकर रूम वाली भाषा अब आम हो गई है और महिलाओं के खिलाफ अपराध और हिंसा में भी योगदान देती है। पुरुष इस तरह की भाषा/अपराधों से बच निकलते हैं क्योंकि जब महिलाओं के बारे में ऐसी बातें की जाती हैं तो दूसरे आदमी भी इसमें शामिल होते हैं और तालियां बजाते हैं। इसलिए मुझे अपना ज्ञान मत देना।"

एक और यूजर ने कहा, "हक इस बात से तय नहीं होता कि आपने क्या दिया… चाहे वो डिनर का बिल हो या रोने के लिए कंधा देना, इनमें से किसी से भी आपको किसी के शरीर पर हक नहीं मिल जाता। आजकल लोग घटिया सोच को सही ठहराने के लिए कॉमेडी का सहारा लेते हैं… अफ़सोस।"

एक कमेंट में लिखा था, "समय रैना के चाहने वाले औरतों से नफरत करने वाले (misogynist) हैं, अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो पुरुष हैं या महिलाएं, वो सभी औरतों से नफरत करने वाले हैं। उम्मीद है कि उन्हें भी उसी नफरत का सामना करना पड़ेगा जिसका वो मजाक उड़ाते हैं; मुझे आपके लिए कोई अफसोस नहीं है।"

वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, "जब यह पूरा ड्रामा हुआ था, तब इस आदमी का बचाव करने पर अब मुझे बहुत बुरा लग रहा है। वो किसी भी तरह के प्लेटफॉर्म के लायक नहीं है, और ऐसे प्लेटफॉर्म की तो बात ही छोड़िए जिसके लिए आपको इस बकवास को देखने के लिए पैसे देने पड़ें। उसके व्यवहार पर आसानी से सवाल उठाया जा सकता था, लेकिन उसने इसे बस थोड़ी मस्ती के लिए एक मजाक बना दिया।"

क्या है 370 रुपये की बिरयानी विवाद?

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में 370 रुपये वाली बिरयानी की टिप्पणी ने सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक हर जगह विवाद खड़ा कर दिया था। जब 23 साल के हिमांशु जांगड़ा ने कहा था कि वो एक महिला के साथ डेट पर गए थे, जहां उन्होंने चिकन बिरयानी की एक प्लेट के लिए 370 रुपये खर्च किए थे, और इसलिए उन्हें अपने इसके एवज में 'रिटर्न' मिलना चाहिए था। हालांकि, बाद में उन्होंने माफी मांगी और अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए। वहीं, प्रणीत ने भी माफी मांगी और कहा, 'ऑडियंस में मौजूद व्यक्ति के कमेंट्स मेरी सोच को नहीं दर्शाते हैं।'

'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' सीजन 2 के बारे में

'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर हुए विवाद और भारी आलोचना का सामना करने के बाद, समय रैना अपने पॉपुलर शो के दूसरे सीजन के साथ वापस आ गए हैं। YouTube और Netflix पर एक साथ टेलीकास्ट हो रहे इस शो का पहला एपिसोड आ चुका है, जिसमें एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी नजर आईं, वो अपनी आने वाली स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' को प्रमोट करने के लिए शो में पहुंची थीं।

Updated on:
28 Jun 2026 11:05 pm
Published on:
28 Jun 2026 10:54 pm