रतलाम

कोरोना वायरस के बीच GOOD NEWS, रतलाम बनेगा संभाग, जावरा बनेगा जिला

कोरोना वायरस के बीच राहत वाली खबर आई है। जिले को संभाग व जावरा को जिला बनाने की कयावद एक बार फिर शुरू हो सकती है। इसके लिए कोरोना के प्रभाव का असर कम होने का इंतजार किया जा रहा है। इस बारे में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गुडग़ांव के मानेसर में जब सरकार नहीं बनी थी, तब ही वादा कर लिया था। यह दावा जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे का है।

2 min read
Apr 02, 2020
कोरोना वायरस के बीच GOOD NEWS, रतलाम बनेगा संभाग, जावरा बनेगा जिला

रतलाम.कोरोना वायरस के बीच राहत वाली खबर आई है। जिले को संभाग व जावरा को जिला बनाने की कयावद एक बार फिर शुरू हो सकती है। इसके लिए कोरोना के प्रभाव का असर कम होने का इंतजार किया जा रहा है। इस बारे में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गुडग़ांव के मानेसर में जब सरकार नहीं बनी थी, तब ही वादा कर लिया था। यह दावा जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे का है।

भोजन की टेबल पर हुई थी बात

जावरा विधायक डॉ. पांडे ने कहा कि जब राज्य के सभी विधायक मानेसर में थे, तब वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से टेबल पर भोजन करते हुए ही इस विषय पर बात हुई थी। तब मंदसौर विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने कहा था कि रतलाम को संभाग बनाने में कोई परेशानी हो तो मंदसौर को संभाग बनाया जा सकता है, लेकिन जावरा को जिला बनाने में उन्होंने भी अपनी सहमति दी थी। तब मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने यह भरोसा दिया था कि फिलहाल प्राथमिकता सरकार बनाने के बाद कोरोना से लड़ाई है। इस लड़ाई की जीत के बाद ही वे जावरा को जिला बनाने की घोषणा पर कार्रवाई शुरू करेंगे।

मंदसौर को दे प्राथमिकता

जावरा को जिला बनाने की बात जब मानेसर में हुई थी, तब मुख्यमंत्री शिवराजसिंह सहमति दी थी। बल्कि यह कहा था कि आलोट को नए जिले में शामिल किया जाए। हमारे क्षेत्र के भानपुरा, जावद, गरोठ आदि की उज्जैन से दूरी 200 से 250 किमी है। रतलाम से उज्जैन 100 से अधिक किमी है, जबकि मंदसौर मात्र 85 किमी है। इसलिए तब यह आग्रह किया था कि मंदसौर को संभाग बनाना चाहिए। राज्य में मंत्रीमंडल गठन के बाद इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

- यशपालसिंह सिसौदिया, विधायक मंदसौर

Published on:
02 Apr 2020 05:44 pm
Also Read
View All