रतलाम

रेलवे ने करोड़ों यात्रियों को दी खुश खबर

रेलवे ने रतलाम सहित देशभर में करोड़ों यात्रियों को खुश खबर देते हुए सेमी हाईस्पीड से ट्रेन को चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए अब बस रेलवे मंत्रालय के आदेश का इंतजार हो रहा है। रेलवे के इस निर्णय में बड़ी बात यह है कि यात्रियों को सुपरफास्ट के किराए मे सेमी हाईस्पीड की गति की ट्रेन का लाभ मिलेगा।
4 min read
Jul 19, 2020
रेलवे ने करोड़ों यात्रियों को दी खुश खबर
रेलवे ने करोड़ों यात्रियों को दी खुश खबर

रतलाम. रेलवे ने रतलाम सहित देशभर में करोड़ों यात्रियों को खुश खबर देते हुए सेमी हाईस्पीड से ट्रेन को चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए अब बस रेलवे मंत्रालय के आदेश का इंतजार हो रहा है। रेलवे के इस निर्णय में बड़ी बात यह है कि यात्रियों को सुपरफास्ट के किराए में सेमी हाईस्पीड की गति की ट्रेन का लाभ मिलेगा। इससे बड़ा लाभ यह होगा कि नई दिल्ली से मुंबई तक की ट्रेन यात्रा में लगने वाला 15 घंटे का सफर मात्र 10 घंटे में पूरा हो सकेगा। इसके लिए कई बार ट्रायल हो चुके है।

रेल मंडल सहित पश्चिम रेलवे की एलएचबी डिब्बों वाली टे्रन की गति को रेलवे जल्दी ही बढ़ाएगा। अब तक इनकी गति 90 से 110 किमी प्रतिघंटा है, नए टाइम टेबल में इनको 130 किमी की गति देने का प्रस्ताव मंजूर हो गया है। यात्री ट्रेन को जब भी चलाया जाएगा, इनकी गति को 20 से 40 किमी की रफ्तार से बढ़ाया जाएगा। इसके बाद यात्रियों को सुपरफास्ट के किराए में सेमी हाईस्पीड का मजा मिलेगा।

1 अक्टूबर से लागू होगा नया टाइम टेबल

रेलवे का नया टाइम टेबल 1 अक्टूबर से लागू होगा। तब तक कोरोना वायरस नियंत्रण में आ गया तो नए टाइम टेबल पर यात्री ट्रेन को गति बढ़ाकर चलाया जाएगा। अगर कोरोना नियंत्रण में नहीं आता है तो रक्षाबंधन के पूर्व व दीपावली के पूर्व कुछ यात्री ट्रेन को जीरो बेस टाइम टेबल पर चलाया जाएगा, शेष ट्रेन को दिसंबर तक के लिए निरस्त कर दिया जा रहा है। यह तब ही संभव है जब कोरोना वायरस नियंत्रण में नहीं आए। इसके लिए हर सप्ताह में दो से तीन बार बड़ी बैठक रेलवे के आला अधिकारियों की हो रही है।

IMAGE CREDIT: patrika

इन ट्रेन की गति बढृी रही
रेलवे के आला अधिकारियों के अनुसार दिल्ली मुंबई राजधानी ट्रेन, दुरंतो ट्रेन सहित वे सभी सुपरफास्ट टे्रन जो एलएचबी डिब्बों से चलती है उनकी गति को बढ़ाया जाएगा। इस समय राजधानी एक्सपे्रस की गति अलग-अलग सेक्शन में 90 से लेकर 130 किमी तक की है। इसके अलावा दुरंतो ट्रेन सहित सुपरफास्ट ट्रेन 90 से लेकर 100 तक की गति से चलती है। जब नए टाइम टेबल में इनको चलाया जाएगा तब इन सभी ट्रेन की गति को एक समान 130 की गति में बदला जाएगा। राजधानी ट्रेन की गति जिन सेक्शन में कम होती थी, अब वो बंद हो जाएगी।

इसलिए सफल होगा यह
असल में दिल्ली से मुंबई के बीच के रेलखंड में रतलाम से गोधरा के बीच व सूरत से बोरिवली के बीच कुछ सेक्शन में ट्रैक पर ट्रेन की गति कम होती है। लॉकडाउन के दौरान रेलवे ने ट्रैक की इस कमी में सुधार कार्य किया है। इसलिए अब आने वाले दिनों में प्रीमियम, राजधानी, दुरंतो सहित सुपरफास्ट ट्रेन की गति को बढ़ाया जाएगा। इतना ही नहीं, कोटा से नागदा तक के सेक्शन में भी कुछ स्थान पर ट्रैक की समस्या को सुलझाकर रेलवे ने हाल ही में 140 से 160 तक की स्पीड का ट्रायल किया है।

कई प्रकार के बदलाव हो रहे है
रेलवे में कई प्रकार के बदलाव हो रहे है। कुछ दिन पूर्व राजधानी ट्रेन की गति को स्थायी रुप से 120 किमी प्रतिघंटा किया गया है। वह बढ़कर 130 की गति हो जाएगी। इसके अलावा एलएचबी श्रेणी के डिब्बे की ट्रेन भी सेमी हाईस्पीड गति से चलेगी।
- नागेश नामदेव जोशी, सदस्य रेलवे टाइम टेबल कमेटी

Updated on:
19 Jul 2020 11:24 am
Published on:
19 Jul 2020 11:24 am