मध्यप्रदेश के रतलाम में एक ही दिन में रात का तापमान ढ़ाई डिग्री गिरा, रात ही नहीं, अब दिन के तापमान में भी कमी आने लगी है। दिनभर तेज हवाएं चलने से सर्दी एक बार फिर से बढ़ गई है अस्पताल में इससे प्रभावित मरीजों की कतार लगना शुरू हो गई है।
रतलाम. मध्यप्रदेश के रतलाम में एक ही दिन में रात का तापमान ढ़ाई डिग्री गिरा, रात ही नहीं, अब दिन के तापमान में भी कमी आने लगी है। दिनभर तेज हवाएं चलने से सर्दी एक बार फिर से बढ़ गई है अस्पताल में इससे प्रभावित मरीजों की कतार लगना शुरू हो गई है। लोग फिर से अलाव जलाना शुरू कर दिए है। गर्म वस्त्रों की दुकानों पर फिर भीड़ बढ़ गई है।
शहर में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला है। बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान में शनिवार से एकदम गिरावट आई है। शुक्रवार के बाद शनिवार रात के तापमान में ढ़ाई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दिन का तापमान भी शनिवार के मुकाबले रविवार को एक डिग्री कम रहा है। बदलते मौसम के पीछे कारण चक्रवात का असर होना बताया जा रहा है।
दिन के तापमान में कमी
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दिन का तापमान 23.06 डिग्री रहा, जबकि रात का तापमान 8 डिग्री था। शनिवार को दिन का तापमान 24.06 डिग्री था और रात का 10. डिग्री था। अचानक से मौसम ठंडक घुलने से एक ही दिन में रात का तापमान 2.06 डिग्री गिरा है, जबकि दिन के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट का यह दौर बीते चार दिनों से लगातार जारी है, जिसके तहत रात के साथ दिन के तापमान में भी लगातार गिरावट आने लगी है।
मौसम एक नजर में
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
6 फरवरी 26.06 12.00
7 फरवरी 25.06 11.06
8 फरवरी 24.06 10.06
9 फरवरी 23.06 8.00