23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amroha News: अमरोहा एसपी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, लापरवाही बरतने का आरोप

Amroha News: यूपी के अमरोहा एसपी ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी के इस एक्शन से विभाग में हड़कंप मच गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमरोहा

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 28 Dec 2024, 7:28 PM IST

Amroha SP swift action

Amroha News: अमरोहा एसपी की ताबड़तोड़ कार्रवाई..

Amroha News: अमरोहा एसपी कुंवर अनुपम सिंह लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने रजबपुर थाने के एसएसआई अभिलाष प्रधान सहित पांच पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड हुए सभी पुलिस कर्मियों पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप है।

यह भी पढ़ें:बारिश से बदला यूपी के मौसम का मिजाज, तेज हवाओं से बढ़ी ठंड, इन जिलों में अलर्ट

विभाग में मच गया हड़कंप

अमरोहा एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने शनिवार सुबह सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों की सूची के अनुसार थाना रजबपुर के एसएसआई अभिलाष प्रधान, दरोगा विकास त्यागी, हेड कांस्टेबल लोकेंद्र, कांस्टेबल इरशाद चौधरी और अरविंद का नाम शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शनिवार को सस्पेंड हुए सभी पुलिस कर्मियों पर ड्यूटी के दौरान घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। इसके बाद एसपी ने सभी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। एसपी के इस एक्शन से विभाग में हड़कंप मच गया है।

बड़ी खबरें

View All

अमरोहा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग