दरअसल, एसडीएम विजय शंकर रविवार सुबह 11 बजे पालिका दफ्तर में बैठे हुए थे। वह धूप में बैठे सरकारी काम निपटा रहे थे। कुछ देर बाद उन्होंने अधीनस्थों को चाय मंगवाने को कहा। चाय का ऑर्डर देने पर दो मासूम बच्चे चाय की केतली और कप लेकर वहां पहुंचे। एसडीएम ने चाय तो ले ली लेकिन वह उन्हें देखकर परेशान हो गए। उन्होंने मासूम बच्चों के हाथ में चाय देखकर उनकी पारिवारिक स्थिति को समझने की कोशिश की।