24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय खिलाड़ी को कोर्ट परिसर में सबके सामने उसके पति ने कह दी ऐसी बात, खिलाड़ी पहुंची पुलिस के पास

बास्केटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी लड़ रही है दहेज और उत्पीड़न का केस सुनवाई पर कोर्ट पहुंची खिलाड़ी के साथ शौहर ने की मारपीट कोर्ट परिसर में सबके सामने ही शौहर ने दिया Triple Talaq
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमरोहा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 10 Aug 2019, 1:16 PM IST

amroha

अमरोहा। लंबे समय से दहेज और उत्पीड़न का केस लड़ रही राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ कोर्ट परिसर में सबके सामने कुछ ऐसा हुआ जिससे सब हैरान रह गए। सुप्रीम कोर्ट, सरकार, कानून समेत तमाम नियमों को ताक पर रखकर महिला खिलाड़ी के पति ने ऐसा अपराध कर दिया, जिसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंच गई।

मामला शुमायला जावेद का है, जो की बास्केटबॉल की नेशनल खिलाड़ी रह चुकीं हैं। जिनकी 2014 फरवरी में लखनऊ के मोहम्मद फारूख से शादी हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में विवाद होने लगा। शुमायला का आरोप है कि आए दिन उनसे देहज को लेकर मारपीट होने लगी। इसके बाद 2016 में घर से निकाल दिया गया।

ये भी पढ़ें : बकरीद में कुर्बानी के लिए दो कुंतल का 'रुस्तम' तैयार, पहलवान से ज्यादा है डाइट

इसके बाद से वह बेटी के साथ मायके में रहने लगी और ससुराल वालों और परिवार के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। मुकदमा अमरोहा जिला न्यायालय में चल रहा है। इसी के तहत शुमायला और उसके पति कोर्च पहुंचे थे। इस बीच दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हो गया। शुमायला का आरोप है कि फारूख ने उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक बोल दिया। इतना ही नहीं उसने उसे और बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी।

वहीं अब शुमायला ने सीओ सदर के कार्यालय पहुंच कर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। वहीं मामले में सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर: 255 सपाइयों को तोड़ने वाले कांग्रेस के यह नवाब शामिल हो सकते हैं भाजपा में

बड़ी खबरें

View All

अमरोहा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग