11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने ‘कांटा लगा’ पर किया डांस, फैन्स ने इस तरह किया Troll

Highlights: -हसीन जहां ने मशहूर गाने 'कांटा लगा' पर अपना एक डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया -वीडियो पर उनके कुछ फैन्स ने जमकर तारीफ की तो कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया -फैन्स ने कमेंट्स करते हुए नसीहत दे डाली कि वह शमी से माफी मांगे

less than 1 minute read
Google source verification
dance-jpg_1200x630xt.jpg

अमरोहा। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदहाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच का विवाद शायद की किसी से छिपा हो। कारण, दोनों के बीच की टकरार लगातार सुर्खियों में बनी रहती है। दोनों का मामला कोर्ट में भी चल रहा है। वहीं हसीन जहां ने मॉडलिंग में वापसी कर ली है और वह इंस्टाग्राम व अन्य सोशल साइट्स पर भी एक्टिव नजर आती हैं।

यह भी पढ़ें : शराब की दुकानों को दिया गया 7 दिन का अल्टिमेटम, इसके बाद बोतलों पर चलेगा बुलडोजर!

इस कड़ी में हसीन जहां ने हाल ही में मशहूर गाने 'कांटा लगा' पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया। जिस पर उनके कुछ फैन्स ने जमकर तारीफ की तो कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया। इतना ही नहीं, फैन्स ने उनकी वीडियो पर कमेंट्स करते हुए ये तक नसीहत दे डाली कि वह पहले शमी से माफी मांगे। इसके बाद उनकी इस वीडियो पर फैन्स की कमेंट्स पर बहस ही छिड़ गई। कुछ लोगों ने लिखा कि इन दोनों के आपसी मतभेद के कारण बेटी का भविष्य खराब हो रहा है। उन्हें वापस शमी के पास चले जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: 40 दिनों बाद रेलवे स्टेशन पर पहली बार पहुंची ट्रेन, तो रेल अधिकारियों ने बजाई तालियां

गौरतलब है कि दोनों के बीच दो साल पहले विवाद हुआ था, हसीन जहां ने शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा के आरोप भी लगाए थे। हसीन जहां ने कहा था कि शमी का दूसरी महिला से अफेयर भी है। लॉकडाउन के दौरान शमी ने रोहित शर्मा से इंस्टाग्राम लाइव चैट सेशन के दौरान कहा था कि जब वो इस विवाद में फंसे थे, तो आत्महत्या के ख्याल भी उनके मन में आ चुके थे।

बड़ी खबरें

View All

अमरोहा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग