हाईवे पर केसरिया वस्त्रधारी शिवभक्तों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। युवाओं के कंधों पर कांवड़ें, पैरों में बंधे घुंघरू, और हाथों में भगवा ध्वज लिए भक्तगण भोलेनाथ के भजनों पर झूमते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। बारिश की हल्की बूंदाबांदी ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया है। बड़े-बड़े डीजे की गूंज से वातावरण शिवमय हो उठा है।