अमरोहा: जनपद में बीते कई दिनों से तेंदुए (Leopard) का आतंक बना हुआ है, जिसमें आज ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए को कुंए (Well) में घेर लिया और जालकर डालकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद वन विभाग (Forest Department) को सूचना देकर तेंदुए को उनके कब्जे में दे दिया गया। ये तेंदुआ आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव मुबारिजपुर आतंक मचाये हुए था और दो किसानों पर हमला कर घायल कर चुका है। जिसमें एक किसान अभी भी अस्पताल में भर्ती है।