Amroha Murder News: अमरोहा में एक किशोरी की गला घोंटकर हत्या (Amroha Murder) कर दी गई। 17 वर्षीय किशोरी अपने चार भाई बहनों के साथ घर पर रहती थी। उसके मां-बाप राजस्थान के दादरी शहर में मेहनत मजदूरी करते हैं। वो, अभी भी दादरी में ही हैं। पुलिस के मुताबिक, सोमवार की रात को किशोरी के मौसेरे भाई का नामकरण कार्यक्रम था। वहां पर डीजे भी बज रहा था। रात एक बजे किशोरी अपनी बहन के साथ कार्यक्रम से वापस अपने घर आ गई। दोनों बहनें घर पर अलग-अलग कमरे में सो गईं।