
अमरोहा: जनपद के डिडौली कोतवाली में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक घर में महिला का नग्न शव उसके कमरे में मिला, जबकि उसके दो मासूम बच्चों के शव उसी बेड के बॉक्स में मिले। पति और परिजनों के साथ ग्रामीणों ने महिला को मानसिक रूप से अवसाद में बताया है। जबकि मृतक महिला के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। चूंकि मामला बेहद संवेदनशील है लिहाजा सूचना मिलते ही एसपी के साथ ही आई जी रमित शर्मा भी मौके पर पहुंच गए।
भाजपा विधायक के गांव मेंं बिजली विभाग के कर्मचारियों को दौड़ा—दौड़ा पीटा, 2 की हालत गंभीर
ये है मामला
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव सैतली निवासी आसिफ इमाम है, गांव में वो पत्नी सायमा और ढाई वर्षीय पुत्री नजमुल्हरा और डेढ़ वर्षीय पुत्र हैदर अली के साथ रह रहा था। गुरूवार को वो काम से गया था तभी सायमा ने दोनों बच्चों की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। वहीँ गांव में भी इस घटना से सनसनी फ़ैल । फौरन ही पुलिस को सूचना दी गयी। खुद आईजी रमित शर्मा और एसपी विपिन टाडा भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पति से पूछताछ की। जिसमें पत्नी सायमा को मानसिक बीमारी की बात सामने आई है।
दिल्ली से मेरठ पहुंचे इस जोड़े ने खास अंदाज में मनाया Valentine Day
की जा रही छानबीन
एसपी विपिन टाडा ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों व ग्रामीणों के बयानों के आधार पर जांच होगी। उसके बाद ही कार्रवाई होगी।
आजम खान को लगा बड़ा झटका, ट्रस्ट की 164 बीघा जमीन को कब्जे में लेगी योगी सरकार
भाई ने हत्या का आरोप लगाया
उधर मृतका के भाई ने पति आसिफ पर हत्या का आरोप लगाया है। फ़िलहाल पुलिस ने पति की तहरीर पर पत्नी सायमा के खिलाफ बच्चों की हत्या और फिर आत्महत्या का मुकदमा लिख लिया और जांच शुरू कर दी है। लेकिन इस घटना से पूरा गांव भी सहम गया है।
Published on:
14 Feb 2020 05:09 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
