8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रातभर जमकर बरसे बदरा, दोपहर बाद दिखे सूर्यदेव

प्री मानसून ने दी दस्तक

2 min read
Google source verification
All night long, in the afternoon, sun deen seen after noon

रातभर जमकर बरसे बदरा, दोपहर बाद दिखे सूर्यदेव

अनूपपुर. केरल तट से प्रवेश करते हुए मानसून अब महाराष्ट्र सहित देश के अन्य प्रदेशों में अपने आने की आहट दे रहा है। जहां महाराष्ट्र में पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं मध्यप्रदेश में 10-13 जून तक प्रवेश की आहट में अभी से झमाझम बारिश ने मानसून आने की दस्तक दे दी है। यहीं कारण है कि गुरूवार 7 जून की रात तेज बूंदों के साथ आरम्भ हुई बारिश रातभर रूक-रूक कर बरसती रही।
वहीं सुबह भी हल्की रिमझिम बारिश का सिलसिला दोपहर तक बना रहा। जिसके कारण सुबह से आम जरूरतों के लिए बाहर निकलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद सुबह के समय मुख्य बाजार में भीड़ कम बनी रही। वहीं नगरीय क्षेत्र के व्यापारिक प्रतिष्ठान अधिकांशत: बंद नजर आए। हालंाकि लगातार बारिश के कारण लोगों ने गर्मी से राहत पाते हुए मानसून के आगमन पर खुशी जताई है। वहीं किसानों के चेहरे पर भी खुशियों का माहौल बन गया है। भू-अधीक्षक कार्यालय के अनुसार मानसून के आगमन के कारण फिलहाल मौसम में रूक रूक कर बारिश होने का सिलसिला बना रहेगा।
उनके अनुसार इस वर्ष 97 प्रतिशत मानसून होने की सम्भावना जताई गई है। लेकिन यह तो वातावरण के दबाव व हवाओं के रूख पर निर्भर करेगा। फिलहाल प्री-मानसून की आहट से नगरीय क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के खेतों में पानी से नमी बन गई है। किसानों ने नर्सरी तैयार के कार्यो में जुट गए हैं।
कीचड़ में तब्दील हुआ नगर
अनूपपुर-जैतहरी मुख्य मार्ग के निर्माण तथा प्री-मानसून से अंजान नगरपालिका अधिकारियों की लापरवाही में अनूपपुर नगरीय क्षेत्र झमाझम बारिश में कीचर से भर गई है। सब्जी मंडी में पानी निकासी नहीं होनेे के कारण व्यापारियों व उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि नगरीय क्षेत्र के वार्डो में नाली सफाई के अभाव में नालों का कचरा पानी की उफान में सड़कों पर उतर आया है।
-------------------
49.7 मिलीमीटर औसत वर्षा
अनूपपुर. अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 8 जून को 49.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर में 6.2 जैतहरी में 37.4, पुष्पराजगढ़ 15.0 अमरकंटक में 42.2, एवं बिजुरी में 16.5, बेनीबारी 1.5 मिलीमिटर वर्षा दर्ज की गई है।