29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेशी शराब के लायसेंस में देशी शराब की चुस्की, पुलिस ने जब्त किए २८ कार्टून देशी शराब

विदेशी शराब के लायसेंस में देशी शराब की चुस्की, पुलिस ने जब्त किए २८ कार्टून देशी शराब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अनूपपुर

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 14 Apr 2018, 9:16 PM IST

Country liquor liquor licensed in foreign liquor, police seized 28 car

विदेशी शराब की दुकान में २८ कार्टून देशी शराब के अवैध भंडारण पर पुलिस की कार्रवाई
७२ हजार शराब के साथ २ आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
अनूपपुर। मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसडीओपी अनूपपुर उमेश कुमार गर्ग के नेतृत्व में जैतहरी पुलिस ने गुरूवार १२ अप्रैल की शाम ६ बजे स्व. दुर्गादास राठौर चौक के पास संचालित विदेशी शराब की दुकान पर छापामार कार्रवाई कर दुकान में भंडारित २८ कार्टून देशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इस दौरान दुकान का मालिक पंकज सिंह फरार बताया जाता है। रात के दौरान लगातार चार घंटे तक चली छापामार कार्रवाई में पुलिस ने २८ कार्टून के अंदर से ७२२१० रूपए के देशी शराब, जिसमें 12 पुठा कार्टून,11 कार्टूनों में 50.50 पाव मदिरा मशाला मिरिंडा देशी शराब एवं एक कार्टून में 21 पाव मदिरा मशाला। कुल 571 पाव सभी 180 एमएल की। वहीं 16 नग खाखी पुठा कार्टूनों के अंदर 50.50 पाव प्लेन शराब एवं एक कार्टून में 9 पाव प्लेन शराब पाई गई। पुलिस ने मौके पर उपस्थित ३८ वर्षीय सेल्स मैन सुनील कुमार राजपूत पिता हरेन्द्र सिंह राजपूत ग्राम धतूरा बिहार एवं ४६ वर्षीय राजेन्द्र जायसवाल पिता रामबहादुर जायसवाल घुरपुर इलाहाबाद उत्तरप्रदेश को धारा 91 के तहत नोटिस जारी कर विदेशी शराब दुकान के लाईसेंस की मांग की गई। जहां नहीं दिखाने पर दोनों को गिर$फ्तार कर शुक्रवार १३ अप्रैल को न्यायालय में प्रस्तुत किया। थाना प्रभारी डीके दाहिया के अनुसार पुलिस अधीक्षक हितेश चैधरी को मुखबिर से सूचना मिली कि राठौर चैक जैतहरी के पास विदेशी शराब की दुकान में अवैध रूप से देशी शराब बिक्री के लिए रखा हुआ है। जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा व एसडीओपी अनूपपुर उमेष कुमार गर्ग के नेतृत्व मे उपनिरीक्षक केएल बंजारे, सहायक उपनिरीक्षक डीके तिवारी, आरक्षक प्रदीप पाण्डेय, वीरेन्द्र सिंह के साथ कार्रवाई की। बताया जाता है कि सेल्स मैन सुरेन्द्र कुमार व राजेश जायसवाल शराब ठेकेदार पंकज सिंह के साथ मिलकर विदेशी शराब के साथ-साथ देषी शराब का भी विक्रय कर रहे थे। दोनों शराब विके्रताओं से देषी शराब रखने एवं बिक्री करने का लाईसेंस मांग करने पर कोई लाइसेंस नहीं पाया गया।
----------------------------------------------------------