7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चौथी की रस्म में मायका लौट रही दुल्हन संग परिजनों से भरी जीप किररघाट में पलटी, दर्जनभर लोग घायल

चौथी की रस्म में मायका लौट रही दुल्हन संग परिजनों से भरी जीप किररघाट में पलटी, दर्जनभर लोग घायल

3 min read
Google source verification
Jeep, full of bridesmaid family returning to Mika by the fourth, turne

चौथी की रस्म में मायका लौट रही दुल्हन संग परिजनों से भरी जीप किररघाट में पलटी
दुल्हन की हाथ टूटी, माथे पर लगे छह टांके, दर्जनभर लोग भी हुए घायल
अनूपपुर । राजेन्द्रग्राम थाना के बसही गांव के चौधरी परिवार में चंद दिनों पूर्व हुई शादी समारोह तथा शहडोल के अतरिया गांव में दुल्हे के घर चौथी की रस्म निभाकर परिजनों के संग वापस मायका लौट रही दुल्हन की जीप किररघाट की चढाई में सडक़ हादसे का शिकार हो गई। जहां तेज रफ्तार में दौड़ रही जीप किररघाट की चढ़ाई के तीसरे तीक्ष्ण मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार लगभग दर्जनभर लोग घायल हो गए। इसमें दुल्हन वंदना चौधरी का बंाया हाथ टूट गया, तथा सिर में गहरी जख्म बन गए। वहीं जीप पर सवार परिवार के ही अन्य १० लोगों को गम्भीर चोंटे आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए राजेन्द्रग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार ४ मई की दोपहर १२.३० बजे की बताई जा रही है। जीप में लगभग २१-२२लोग सवार थे। सम्भावना है कि तेज रफ्तार में दौड़ रही जीप के चालक को झपकी आ गई होगी, जहां रफ्तार में ही तीक्ष्ण मोड़ पर जीप को मोडऩे तथा जीप की रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रख सकने में जीप पलटी मार दी होगी। घटना के बाद चालक जीप छोड़ मौके से भाग निकला। घायलों के अनुसार लखन चौधरी की २२ वर्षीय पुत्री वंदना चौधरी शादी शहडोल जिला अंतर्गत अतरिया गांव में हुई थी। जहां शुक्रवार को चौथी रस्म में परिजन पुत्री की विदाई कर पुन: बसही राजेेन्द्रग्राम वापसी कर रहे थे। लेकिन इसी दौरान किररघाट में चढाई के दौरान यह हादसा हो गया। घायलों में २२ वर्षीय दुल्हन वंदना चौधरी पिता लखनलाल चौधरी, १२ वर्षीय डालू चौधरी तथा ८ वर्षीय अमन चौधरी पिता मूलचंद्र चौधरी निवासी अंधियार खोह पैंड्रारोड छत्तीसगढ़, ५५ वर्षीय मोहनलाल चौधरी पिता लालू चौधरी निवासी बसही, ५० वर्षीय धीरजिया बाई चौधरी पति मोहनलाल चौधरी बसही, २४ वर्षीय राहुल चौधरी पिता लखनलाल चौधरी बसही, १८ वर्षीय कौशल चौधरी पिता राममिलन चौधरी बसही, २४ वर्षीय पंकज चौधरी पिता ओपन चौधरी निवासी अंधियारखोह पैंड्रारोड छत्तीसगढ़, १८ वर्षीय देवानंद चौधरी पिता लखनलाल चौधरी बसही, १३ वर्षीय रेखा चौधरी पिता राममिलन चौधरी बसही, तथा ११ वर्षीय मनु साकेत पिता मोहनलाल चौधरी शामिल हैं। इनमें वंदना चौधरी, अमन चौधरी, डालू चौधरी, मनुसाकेत चौधरी सहित ५ लोग गम्भीर रूप से घायल है। जबकि अन्य सामान्य चोट वाले परिवार के सदस्य घटना उपरांत घर वापसी कर गए। कोतवाली पुलिस के अनुसार किररघाट में हुए हादसे में किसी ने अबतक सूचना नहीं दर्ज कराई है। जीप पलटने की सूचना पर तत्काल पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया। वहीं कुछ लोग बस से घर के लिए रवाना हुए।
बॉक्स: ट्रेन के सामने आकर युवती ने किया खुदकुशी का प्रयास, मौत
जैतहरी-अनूपपुर रेलखंड के बेलियाफाटक और जैतहरी रेलवे स्टेशन के बीच राजा पेट्रोल पम्प के सामने शुक्रवार ४ मई की सुबह ८.२५ बजे हरिद्वार-पुरी एक्सप्रेस के सामने आकर २० वर्षीय युवती सोनू उर्फ रानी गोंड पिता कुंवर सिंह गोंड निवासी क्योंटार ने खुदकुशी करने का प्रयास किया, जहां इंजन के सैफ्टी गार्ड की ठोकर में युवती की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवती पिछले जनवरी माह से अपने मंगेतर राजू गोंड के साथ पंगना गांव में रह रही थी। जहां आगामी २-३ दिनों में दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन शुक्रवार की सुबह युवती ने खुदकुशी कर ली। जांच अधिकारी एएसआई लाकड़ा के अनुसार युवती के माता-पिता के बीच आपसी मनमोटाव के कारण दोनों अलग अलग रहे थे। युवती के राजू संग शादी की जानकारी मां चंदाबाई गोंड को दी। वहीं पिता भी युवती की शादी राजू से कराने के पक्ष में थे। लेकिन अभी तक दोनों एक-दूसरे की इजाजत पर टालमटोल कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि जब शादी २-३ दिनों के बाद होनी थी तो युवती ने खुदकुशी क्यों किया। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
वर्सन:
दोनों युवक-युवती २-३ दिनों में शादी करने वाले थे, लेकिन युवती के मौत के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
डीके दाहिया, थाना प्रभारी जैतहरी।
--------------------------------------------------------------