10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीईओ की सुरक्षा के लिए प्रॉटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

सीईओ की सुरक्षा के लिए प्रॉटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

2 min read
Google source verification
The demand for enforcement of the Protection Act for the safety of the

सीईओ की सुरक्षा के लिए प्रॉटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

करंजियां सीईओ से मारपीट पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ ने सौंपा ज्ञापन
सीईओ की सुरक्षा के लिए प्रॉटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग
अनूपपुर। जिला डिंडौरी के जनपद पचंायत करंजिया के सीईओ आरके पालनपुरे के साथ पूर्व जनपद अध्यक्ष द्वारा की मारपीट के मामले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ ने जनपद अध्यक्ष की गिरफ्तारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग में १५ जून को जिले के चारों जनपदों के सीईओ ने मुख्य सचिव शासन के नाम कलेक्टर अनुग्रह पी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि १३ जून बुधवार को जनपद करंजिया के सीईओ आरके पालनपुरे पर मुख्यमंत्री जन कल्याण संबंध योजना के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच पर पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष रंजीता परस्ते द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की गई। जिसके बाद सीईओ ने घटना की जानकारी अपने अधिकारियों को देते हुए स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया है। संघ की मांग है कि पूर्व जनपद अध्यक्ष को शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए, साथ ही संघ पिछले कई वर्षो से सीईओ जनपद पंचायतों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग कर रहा है। सुरक्षा व्यवस्था न होने से सीईओ भय के वातावरण में कार्य कर रहे है। जिसमें जिला व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराते हुए गैर जमानती धारा वाला प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए।

-------

चोरी की योजना बनाते ट्रेन से दो गिरफ्तार
अनूपपुर। चलती ट्रेन में चोरी की योजना बनाते हुए जीआरपी व आरपीएफ की सयुक्त टीम ने अनूपपुर रेलवे स्टेशन में घेराबंदी कर २ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि १३ जून को मुखबिर की सूचना अनुसार ट्रेन नम्बर १८२३५ में गणेश सोनी निवासी अमलाई एवं उसके साथ एक अन्य व्यक्ति गाड़ी में चोरी करने की योजना बनाकर चिरमिरी बोगी में अमलाई रेलवे स्टेशन से बैठे है। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ एवं सीआईबी अनूपपुर की संयुक्त टीम ने ट्रेन के आगमन के पहले ही पहुंच सम्बंधित बोगी की घेराबंदी कर जांच की गई। जिसमें २३ वर्षीय गणेश उर्फ सूर्या सोनी पिता धर्मराज सोनी निवासी वार्ड क्रमांक ४ अमलाई एवं ५० वर्षीय राम प्रताप बसौड़ पिता वंशधारी निवासी वार्ड क्रमांक १२ लालपुर थाना मनेन्द्रगढ़ को पकडते हुए गणेश सोनी के पास से पेचकस एवं राम प्रताप के पास से एक ब्लेड पत्ती जब्त की। पूछताछ में दोनों ने ट्रेन में चोरी की नियत से अनूपपुर आना स्वीकार किया। जिसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया।