27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हत्या सहित अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा, बाइक, दो देशी कट़्टा- जिंदा कारतूस व चाकू बरामद

हत्या सहित अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा, बाइक, दो देशी कट़्टा- जिंदा कारतूस व चाकू बरामद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अनूपपुर

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 8 Jul 2018, 8:22 PM IST

Two criminals, who were involved in other criminal cases including mur

हत्या सहित अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा, बाइक, दो देशी कट़्टा- जिंदा कारतूस व चाकू बरामद

हत्या सहित अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रहे दो अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बाइक सहित दो देशी कट़्टा सहित जिंदा कारतूस व एक चाकू किया बरामद
ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा, पूछताछ में जुटी पुलिस
अनूपपुर। हत्या सहित अन्य आपराधिक मामलों में शामिल आदतन दो पुराने अपराधी पुष्पेन्द्र महरा तथा भूपेन्द्र शर्मा को अमरकंटक पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर अमरकंटक थाना के भेजरी गांव से शनिवार ७ जुलाई की शाम गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधियों के पास से पुलिस ने चोरी की एक बाइक सहित दो देशी कट्टा व जिंदा कारतूत के साथ एक चाकू भी बरामद किया है। बताया जाता है कि दोनों अपराधी अक्सर भेजरी गांव के आसपास ही डेरा डाले थे तथा ग्रामीणों को डराते-धमकाते रहते थे। जहां शनिवार को परेशान ग्रामीणों ने दोनों अपराधियों को पकडक़र पीट डाला तथा पकडक़र पुलिस को सूचना देकर उनके हवाले कर दिया। पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह के अनुसार दोनों अपराधी आदतन अपराधी की सूची में शामिल हैं तथा इनपर हत्या सहित अन्य दर्जनों मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इनमें पुष्पेन्द्र महरा शहडोल का रहने वाला तथा भूपेंद्र शर्मा भेजरी गांव अमरकंटक निवासी बताया जाता है। भूपेंद्र शर्मा के ऊपर निकटवर्ती शहडोल,अनूपपुर कोतवाली में भी अपराध कायम है। ग्रामीणों की सूचना पर पुष्पराजगढ़ एसडीओपी मलखान सिंह वर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरकंटक के साथ शाशिराज मिश्रा, शनि शर्मा, अजय मरावी ने भेजरी पहुंच गिरफ्तार किया तथा अमरकंटक ले आए। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
वर्सन:
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की एक बाइक, दो देशी कट्टा व जिंदा कारतूत तथा एक चाकू बरामद किया है। इनपर हत्या सहित अन्य आपराधिक मामले शहडोल तथा अनूपपुर में दर्ज है। फिलहाल पुलिस दोनों अपराधियों से पूछताछ कर रही है।
तिलक सिंह, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर।